गरियाबंद
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे का निधन
14-Jul-2025 8:47 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा-राजिम, 14 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का निधन हो गया है। चंद्रशेखर दुबे बिहार के पूर्व मंत्री थे और वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। उनके निधन लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े समेत कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छत्तीसगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष टिकेन्द्र सिंह ठाकुर ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। टिकेन्द्र ठाकुर ने बताया कि चंद्रशेखर दुबे बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और वर्तमान में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उनके निधन पर देश में शोक की लहर है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे