गरियाबंद

श्री नीलकंठ मंदिर समिति के अध्यक्ष बने जय कुमार गुप्ता
14-Jul-2025 3:49 PM
श्री नीलकंठ मंदिर समिति के अध्यक्ष बने जय कुमार गुप्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 14 जुलाई। श्री नीलकंठ मंदिर समिति का पुनर्गठन लगभग 20 वर्षों के बाद 8 जुलाई को मंदिर सभा कक्ष में संपन्न हुआ। जिसमें उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया। समिति में सर्वराकार दिलीप गुप्ता एवं अजय गुप्ता, संरक्षक प्रहलाद अग्रवाल एवं श्रीकांत गुप्ता को रखा गया है।

अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता को बनाया गया। उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद गुप्ता, सचिव डॉ. रमाकांत महाराज, सहसचिव रमेश साहनी, कोषाध्यक्ष श्याम किशोर गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य नंदकुमार शर्मा, गजानंद यादव, महेश साहनी, चंद्रकांत देवांगन, पंडित कन्हैया प्रसाद तिवारी, रश्मि विनोद शर्मा, आशा प्रदीप शर्मा,  ममता राजेंद्र शर्मा,  बृजकुमारी रामकुमार शर्मा एवं  नीरू विजय शर्मा को रखा गया है।

सभी सदस्यों ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही, पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन माह में 11 जुलाई से 9 अगस्त तक प्रतिदिन रुद्राभिषेक करने का निर्णय लिया गया।

 पं. कन्हैया प्रसाद तिवारी प्रतिदिन प्रात: 7.30 बजे रुद्राभिषेक कराएँगे।


अन्य पोस्ट