गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 12 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज का मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर जाते समय नवापारा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में कांग्रेसजनों ने आतिशबाजी के साथ नगर आगमन पर स्वागत किया। इसके पश्चात मैनपुर रवाना हुए। मैनपुर में जन न्याय पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर खाना किया।
वहीं वापसी में नवापारा में पूर्व नपा.उपाध्यक्ष जीत सिंह के निवास पहुंचे। जहां पूर्व विधायक धनेंद्र साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी,नपा नेता प्रतिपक्ष संध्या राव,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार सहित आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने और क्रियान्वयन करने संबंधी टिप्स दिए। इसके पश्चात मीडिया से बातचीत के दौरान दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा राज्य में किसान खाद के लिए परेशान हैं, स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, और मंत्री मुख्यमंत्री रिमोट कंट्रोल से चल रहे, रेत माफिया,पत्रकारों पर हमला,थाने मे सुरक्षा नही तो आम जनता का क्या बचाने के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य यशवंत धनेन्द्र साहू ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नेता प्रतिपक्ष संध्या राव, पूर्व नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह, रामा यादव, पूर्व उपाध्यक्ष चतुर जगत,पार्षद अजय साहू,अर्जुन साहू,राजा चावला, सुरेंद्र साहू,अशोक गोलछा, शैलेंद्र साहू, हेमंत साहनी,टिकेश्वर गिलहरे,रामरतन निषाद, दीपाली सिंह राजपूत,तरुण कंसारी, महामंत्री राजा चावला, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस निर्माण यादव, राकेश सोनकर,शाहिद रजा, सचिन बंगानी,सुनील साहू,रामकुमार शर्मा,वीरेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।