गरियाबंद

राजिम नगर के विकास के लिए हम सभी संकल्पित हैं-रोहित
03-Jul-2025 7:01 PM
राजिम नगर के विकास के लिए हम सभी संकल्पित हैं-रोहित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 3 जुलाई। विधायक रोहित साहू ने छत्तीसगढ़ शासन से दो महत्वपूर्ण सडक़ विकास योजनाओं के तहत धर्मनगरी राजिम के लिए 44 करोड़ स्वीकृत करवाए हैं। जिसमें मुख्य रूप से 34 करोड़ 19 लाख की लागत से लक्ष्मण झूला से चौबेबांध पुल तक फोरलेन सडक़ बनाई जानी है।

इसके साथ ही 9 करोड़ की लागत से शनि मंदिर से चौबेबांधा पुल तक सडक़ों का चौड़ीकरण किया जाना है।

नगर विकास में विधायक रोहित साहू जी की बड़ी उपलब्धि के लिए नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष महेश यादव के नेतृत्व में पार्षदों की टीम के साथ विधायक का उनके निवास पर भव्य स्वागत किया गया तथा नगर विकास के लिए प्राप्त राशि के लिए समस्त राजिम नगरवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि राजिम एक धार्मिक नगरी है, राजिम नगरी भगवान राजीव लोचन एवं कुलेश्वर महादेव के कारण पूरे देश-विदेश में प्रसिद्ध है। इसलिए हम सभी राजिम नगरी के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं।

 आभार व्यक्त करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, सभापति भरत यादव, कुलेश्वर साहू, आकाश राजपूत, मंसाराम कुर्रे, तुषार कदम, जानकी पटेल, नरोत्तम राजपूत, अंजलि उत्तम निषाद, बलराम यादव, सुरेश पटेल, टंकू सोनकर, अजय पटेल, सुमित्रा बाई निराला, रेखा साहू एवं पार्षद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल, उत्तम निषाद एवं कुलेश्वर साहू शामिल थे।


अन्य पोस्ट