गरियाबंद

पूर्व मंत्री चंद्रशेखर का जन्म दिवस डिपरा वाले हनुमान मंदिर परिसर में मनाया
03-Jul-2025 3:55 PM
पूर्व मंत्री चंद्रशेखर का जन्म दिवस डिपरा वाले हनुमान मंदिर परिसर में मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 3 जुलाई। ग्राम सेमरा टीला के महानदी तट पर स्थित डिपरा वाले हनुमान मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू का जन्मदिन मनाया गया।

भाजपा संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर साहू ने प्राचीन स्वयंभू डिपरा वाले हनुमान जी की प्राचीन मान्यताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम सब इस परिसर में इक_ा हुए हैं जरूर हम सब की मनोकामना पूर्ण होगी और क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने हनुमान जी की प्राचीन मान्यताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सन 1991-92 में श्री राजीम लोचन मंदिर से बैलगाड़ी यात्रा पर निकले थे जो की ग्राम रावड़,परसदा होते हुए महानदी पार कर ग्राम टीला पहुंचना था,नदी पार कर रहे थे उस समय कुछ संकट आ गया,जो की डिपरावाले हनुमान जी की स्मरण करते ही तुरंत संकट दूर हो गया और नदी पार कर ग्राम टीला पहुंचे, इस प्रकार मनोकामना सिद्धि हनुमान जी मंदिर हैं।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा देश में हर वर्ग के लोगों के उत्थान की योजनाएं संचालित हो रही है और छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा सुशासन के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास हो रहा है। विकास का क्रम सतत चलने वाली प्रक्रिया है। राजनीतिक क्षेत्र में एक प्रतिनिधि के तौर पर हम सबको अपने दायित्व को निभाते हुए गांव, समाज, प्रदेश और देश के समुचित विकास में सहयोग करना चाहिए।

क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू ने पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू को जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि श्री साहू का इस क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के विकास कार्यों में बहुत योगदान रहा है।उनकी जीवन सरपंची कार्यकाल से शुरू होकर सरकार के केबिनेट मंत्री,सांसद कार्यकाल और अभी तक हमेशा सेवाभावी रहा है।

 

मंच संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल द्वारा तथा आभार प्रदर्शन तामासिवनी चम्पारण मंडल अध्यक्ष तोषण साहू, द्वारा किया गया। इस दौरान चंद्रशेखर साहू  की धर्मपत्नी  दिनेश्वरी साहू विशेष रुप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री परदेसी साहू,सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश ढीढी,वरिष्ठ भाजपा नेता शोभाराम साहू,जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव,नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा,भरत बैस, किशोर साहू,नवापारा नगरपालिका परिषद उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी,नगर पालिका गोबरा नवापारा अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय साहू,सौरभ सिंटु जैन,अनिल जगवानी,पुर्व जनपद सदस्य कमल नारायण साहू, पार्षद रवि साहू,जनपद सदस्य विवेक तिवारी,जनपद सदस्य ब्रह्मानंद साहू, जनपद सदस्य कृष्ण कुमार साहू, डॉ निमई विश्वास,अनिल तिवारी,भाजयुमो जिला महामंत्री गौरव शर्मा,भाजयुमो अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू,उत्पल साहू,चम्पारण सरपंच अनिल साहनी,शोभाराम साहू,रुपेश निर्मलकर, किशोर शर्मा, वरुण राठी, निर्मल साहू, धनेश साहू, आशाराम साहू, बिहारी साहू, नरेन्द्र साहू, समीर यदु, खुशवंत सिन्हा, सागर साहू, धनेश्वर साहू, रुपनारायण साहू, गब्बू ध्रुव, परसराम साहू, लता साहू, कविता साहू, विजय सिन्हा, रोहित कुर्रे, गोयल भट्ट, गौतम साहू, सावंत साहू, किशोर साहू,राजा बैस, झड़ी राम पटेल, सुशील साहू, चेतन साहू, सोनऊ साहू, वेदप्रकाश सिंह ठाकुर, अरुण साहू, नारायण साहू, संजय बंजारे, गोविन्द साहू, रविकांत तारक, रिखी राम निषाद व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट