गरियाबंद
सीएम के हाथों उप निरीक्षक गुनेश्वरी नरेटी सम्मानित
20-Jun-2025 3:48 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गरियाबंद, 20 जून। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का 15वां स्थापना दिवस पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम, रायपुर में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उप निरीक्षक गुनेश्वरी नरेटी गरियाबंद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि 17 जून को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा गरियाबंद जिले में पदस्थ उप निरीक्षक गुनेश्वरी नरेटी को सम्मानित किया गया। पॉक्सो एक्ट अंतर्गत दो प्रकरणों में त्वरित विवेचना कर आरोपियों को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा दिलवाने में उप निरीक्षक गुनेश्वरी नरेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे