गरियाबंद

विधायक जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
20-Jun-2025 3:45 PM
विधायक जनदर्शन में सुनी लोगों  की समस्याएं

नवापारा-राजिम, 20 जून। गुरुवार को अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने नवापारा स्थित विधायक कार्यालय में साप्ताहिक जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित नगरवासियों से मुलाकात की और अनेक लोगों की समस्याएं सुनी। मौके पर ग्राम पंचायत पारागांव, कोलियारी, तर्री आदि के ग्रामीणों ने विधायक श्री साहू को विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखी। विधायक श्री साहू ने प्राप्त आवेदनों का यथाशीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके अलावा श्रमिक कार्ड, कृषि उपज मंडी से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

 जिन्हें उचित कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, नपा उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी, मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश ढीढ़ी, पार्षद रवि साहू, पूजा कंसारी, धीरज साहू, अशोक गंगवाल, सिंटू सौरभ जैन, फूलजी साहू, भोलाराम चक्रधारी, मुकुंद मेश्राम, पीयूष गोलछा, कैलाश तिवारी, मयाराम साहू, उकेद्र साहू, रोहित साहू, सुमित सिन्हा, अंबे कंसारी, चंपारण मंडल अध्यक्ष तोशन साहू, प्रेम साधवानी, भाजपा महिला मोर्चा नेता साधना सौरज, श्रीमती योगिता सिन्हा, धनमती साहू, हर्षा कंसारी, कार्यालय प्रभारी शरद चोपकर एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।


अन्य पोस्ट