गरियाबंद

नवापारा-राजिम, 9 मार्च। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में महिला दिवस का आयोजन संकुल समन्वयक व जोन प्रभारी अभनपुर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीताराम यादव जोन प्रभारी तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शोभा गावरी मौजूद थीं।
कार्यक्रम के दौरान बीएड संकाय के प्रशिक्षणार्थी समीर देवांगन तथा वैष्णवी साहू के द्वारा स्त्री के समाज के निर्माण में महत्व उनके योगदान पर विचार अभिव्यक्त किया गया।
उन्होंने बताया कि आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, विज्ञान, खेल, व्यापार और कला जैसे हर क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। मैरी कॉम, कल्पना चावला, किरण बेदी, सानिया मिर्जा जैसी प्रेरणादायक महिलाओं ने यह साबित किया है कि मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
प्रशिक्षार्थी सोनिक दिवाकर के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर कविता की प्रस्तुति की गई। उन्होंने कविता के माध्यम से महिलाओं के सशक्त होने का बड़ी ही सहजता से वर्णन किया गया।
डोमेश्वर साहू ने एक आत्मनिर्भर, सशक्त, समाज की निर्माता विभिन्न गुणों से परिपूर्ण स्त्री को अपनी कविता के द्वारा सबसे सुंदर बताया। सीताराम यादव ने कहा कि महिलाओं का एक दिन नहीं बल्कि हर एक दिन सम्मान किया जाना चाहिए।
सीताराम यादव ने शिक्षा संकाय की सहायक प्राध्यापिका नयना पहाडिय़ा का प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रीति शाह का भी सम्मान किया गया।
प्राचार्या शोभा गावरी ने कहा कि महिला ही एक आदर्श समाज की निर्माता है और उनसे ही हमारा समाज है। महिला दिवस सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि एक संदेश है कि समाज में महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तो समाज और देश भी तेजी से प्रगति करेगा।
कार्यक्रम में डॉ. सारिका साहू, अखिलेश शर्मा, लोमस साहू, तरुण साहू, चंद्रहास साहू, संतोष शर्मा का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।