गरियाबंद

कल्पवासी कर रहे हैं रात-दिन धार्मिक अनुष्ठान
07-Jan-2026 3:17 PM
कल्पवासी कर रहे हैं रात-दिन धार्मिक अनुष्ठान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 7 जनवरी। श्रीलोमस ऋषि आश्रम में चल रहे कल्पवास व्रत पूजा के दौरान रात दिन अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। वहीं विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी का निर्धारण कर प्रभारी नियुक्त किया गया।जिसमें जीवन सेन,डोमार,महेंद्र, नीता गुप्ता,पद्मिनी सोनकर, किरण सोनी,उमाकांत,प्रभा बांसवार, प्रवीण देवांगन सहित अन्य लोगों को जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर डॉ. पन्नालाल वशिष्ठ, रमेश पहाडिय़ा,अशोक गंगवाल, गोकुल गिरी,कन्हैया महराज,रमाकांत महाराज,कमलेश सिंन्हा,प्रहलाद गंधर्व, जीवन सेन, शत्रुघ्न,महेंद्र,फिरथ राम सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक में कल्पवासियों की दिनचर्या का निर्धारण किया गया। यह भी सूचित किया गया की एकादशी के दिन चावल नहीं बनेगा। उपवास वालों के लिए फलाहार की व्यवस्था रहेगी। दिनचर्या में प्रात: 5 बजे जागरण, 7 बजे रामायण पाठ, 9 बजे आरती, 9.15 बजे बाल भोग,10.30 बजे हवन, 1.30 से 2.30 भोजन, 3.30 से सायं 5.30 तक मानस पर प्रवचन एवं प्रत्येक शनिवार रविवार को सप्ताह में दो दिन प्रवचन की व्यवस्था रमाकांत महाराज की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न होगा।


अन्य पोस्ट