गरियाबंद

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
09-Jan-2026 3:11 PM
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

अभनपुर विस के नेताओं को मिला दायित्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 9 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान साथियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

 

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने राजेश साहू को भाजपा किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। इसके साथ ही परदेशी साहू को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष, शांतनु सिन्हा को आईटी सेल प्रभारी तथा लौटन गिलहरे को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर एवं रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपा गया यह दायित्व उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि किसानों के हितों की रक्षा और संगठन को सशक्त बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है। नियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों की समस्याओं के समाधान, संगठन की विचारधारा और अनुशासन के अनुरूप, पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी में अभनपुर के नेताओं को प्रतिनिधित्व मिलने से क्षेत्र में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


अन्य पोस्ट