दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 दिसंबर। रविवार की रात को बोरसी भाटा में लड़ाई, झगड़ा, लूट, आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने गिर तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है और उ मीद है कि जल्द ही वह भी गिर तार कर लिया जाएगा। ़
बोरसी भाटा वार्ड 50 के पार्षद ज्ञानदास बंजारे के साथ मारपीट करने वाले, लोगों की वाहनों को आग लगाने एवं तोडफ़ोड़ करने वाले तथा रकम व मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिर तार किया था। आरोपियों ने रविवार की रात को बोरसी भाटा रेलवे क्रॉसिंग के पास घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी मुकेश उर्फ चीरा उर्फ किडनी, बिल्ला यादव तथा राजा साहू को गिर तार कर लिया था। मंगलवार को तीनों आरोपियों के पुलिस ने लूट के माल, घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए घटनास्थल बोरसी भाटा लेकर पहुंची।
आरोपियों को देख मोहल्लेवासी जमा हो गए और जुलूस के रूप में शामिल हो गए। लोगों का कहना था कि ऐसे अपराधियों की समाज के बीच रैली निकाली जानी चाहिए और अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी भूषण एक्का, पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी धरम मंडावी सहित पुलिस की टीम मौजूद थी। पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी धरम मंडावी ने बताया कि आरोपियों से लूट का माल व हथियार जब्त कर लिया गया है। मुकेश उर्फ किडनी के खिलाफ मोहन नगर थाना में 3 प्रकरण तथा पद्मनाभपुर चौकी में 5 प्रकरण दर्ज है। श्री मंडावी ने बताया कि आरोपी मुकेश उर्फ किडनी के शरीर में एक ही किडनी है, इसी कारण उसका नाम किडनी पड़ गया है। आरोपी रज्जू यादव की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।


