दुर्ग

कुल्हाड़ी से बच्चे पर हमला, गंभीर
09-Feb-2026 4:28 PM
कुल्हाड़ी से बच्चे पर हमला, गंभीर

दुर्ग, 9 फरवरी। उतई थाना अंतर्गत एक बुजुर्ग ने ढाई वर्ष के बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बुजुर्ग पड़ोसी ने घर के अंदर खेलने से मना किया था, नहीं मनाने पर उसने हमला कर दिया। बच्चा की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है।  वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उतई थाना प्रभारी महेश धु्रव ने बताया कि परदेसी देवांगन (70 वर्ष) निवासी ग्राम जोरातराई का रहने वाला है। शनिवार को बच्चा उसके घर के अंदर खेल रहा था। ऐसे में उसने मना किया, लेकिन बच्चा नहीं माना इससे नाराज होकर परदेसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन बच्चे को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है।

और उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी परदेसी देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गुस्से में आकर यह हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य पोस्ट