दुर्ग

गैंगरेप, आरोपी के जमानत आवेदन खारिज
08-Feb-2026 6:12 PM
गैंगरेप, आरोपी के जमानत आवेदन खारिज

दुर्ग, 8 फरवरी। सामूहिक गैंगरेप वाले मामले में न्यायालय ने आरोपी अनिल चौधरी के नियमित जमानत आवेदन को खारिज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एफटीसी दुर्ग अनिल दुबे की कोर्ट में पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी अनिल चौधरी द्वारा अपने अधिवक्ता के माध्यम से नियमित जमानत के लिए आवेदन लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने आवेदन को खारिज कर दिया है। इसी तरह पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे फरार आरोपी संजय पंडित ने भी अपने अधिवक्ता के माध्यम से अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय में आवेदन लगाया था, जिसे भी कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया था।


अन्य पोस्ट