दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 13 दिसंबर। एसएनजी विज्ञान भवन में इंटर सेजस सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश बघेल ने की जिसमें समूह नृत्य, एकल नृत्य, समूह गायन, एकल गायन तथा नाटक प्रतियोगिताएं संपन्न हुई, जिसमें दुर्ग व बस्तर संभाग सामूहिक रूप से विजयी हुए।
मिडिल विंग के समूह नृत्य में सेजेस जजगीरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया था। शिव के मनमोहक अवतार तथा तांडव नृत्य की प्रस्तुति मिडल विंग की 6 छात्राओं ने दी। यह एक मनमोहक शास्त्रीय नृत्य था। जो कि पौराणिक धार्मिक प्रसंग पर आधारित था जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा इसके साथ ही पूरे नृत्य के दौरान तालियों की थाप दी। संास्कृतिक हॉल में एक अद्भुत नजारा आज देखने को मिला। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के कुल 171 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूलों ने इसमें हिस्सा लिया था जिसमें सबसे पहले जिला स्तर पर फिर संभाग स्तर पर और अंत में अंतर संभागीय प्रतियोगिताएं संपन्न हुई जिसमें दुर्ग और बस्तर संभाग संयुक्त रूप से विजयी घोषित किए गए।
यह दोनों ही संभाग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्षेत्र में शुरू से ही अपना दबदबा बनाकर रखे हुए थे और अंत में विजयी घोषित हुए। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उन बच्चों को विशेष रूप से संबोधित कर कहा कि जो भी इस बार विजयी बना हो सके वह लोग कोशिश करना कभी ना छोड़े, लगातार कोशिश करते रहने से एक दिन सफलता अवश्य प्राप्त होती है। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जंजगीरी की मिनी गोपीनाथन मैडम ने कहा की उन्हें पूरा विश्वास है की जंजगिरी के बच्चे एक न एक दिन हर क्षेत्र में सफलता की ऊंचाइयों को छू एंगे ।
सांस्कृतिक क्षेत्र में विशेष रूप से कार्यरत संस्था की सांस्कृतिक प्रमुख, गणित की शिक्षिका अंजना सिंह ने अपने विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए कहा की अभ्यास इस तरह करो कि जैसे तुम्हें जीत या हार की परवाह ही ना हो उन्होंने कृष्ण की गीता में कहीं उस बात को याद दिलाया की व्यक्ति को सिर्फ अच्छे कर्म करने में विश्वास करना चाहिए ।


