दुर्ग

सांकरा में रोजगार गारंटी व आवास योजना जागरूकता अभियान
07-Feb-2026 4:15 PM
सांकरा में रोजगार गारंटी व आवास योजना जागरूकता अभियान

उतई, 7 फरवरी।  जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में जी राम जी योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जागरूकता अभियान जिला प्रशासन दुर्ग के तत्वावधान में किया गया साथ ही 7 फरवरी को रोजगार गारंटी ओर आवास दिवस के रूप मनाया गया। मिली जानकारी अनुसार जी राम जी योजना विकसित भारत रोजगार और आजीविका  मिशन के तहत शुरू की गई। ग्रामीणों को 125 दिनों की रोजगार गारंटी का लाभ। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर बढ़ाने का लक्ष्य। श्रमिकों को निश्चित आय और सामाजिक सुरक्षा का प्रावधान। ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण पर फोकस किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)गरीब परिवारों को पक्का घर देने का लक्ष्य।आवास निर्माण के लिए सरकारी अनुदान और सहायता। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं पर जोर। लाभार्थियों को आवास निर्माण में मदद और सामाजिक सुरक्षा जोर दिया गया है। जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत सांकरा में रोजगार एवं आवास दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को जी राम जी योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी गई।

पोस्टर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। युवा सरपंच रवि सिंगौर और पंच गण ने कार्यक्रम में भाग लिया।

सरपंच ने कहा-ये योजनाएं ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी ।


अन्य पोस्ट