दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 नवंबर। महेश कॉलोनी निवासी जैन परिवार के दो सदस्यों हीरालाल जैन (रिटायर्ड टेस्टिंग सुपर वाइजर सीएसइबी) एवं उनकी पत्नी मुन्नी जैन ने अपने देहदान व उनके पुत्र विकास जैन ( संचालक जैन सायकल दुर्ग) ने अपने नेत्रदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, मुकेश राठी, हरमन दुलाई, विकास जायसवाल, उज्जवल पींचा को सौंपी।
मुकेश राठी न कहा कि दो दिन पूर्व महेश कॉलोनी की शांति देवी चतुर्वेदी व उनकी पुत्री आभा तिवारी ने अपनी देहदान की घोषणा के वक्त उपस्थित विकास जैन ने प्रेरणा लेते हुए अपने परिवार से चर्चा कर देहदान का निर्णय लिया आशा है। अन्य लोग भी इससे प्रेरणा लेंगे।
उज्व्वल पींचा ने कहा कि दो वर्षों से नेत्रदान पर प्रतिबंध था किन्तु अब नेत्रदान पुन: प्रारम्भ हो चूका है जिसके परिणामस्वरूप सुमन खेर का नेत्रदान दो दिन पूर्व हुआ अब एक बार और लोगों को अधिक से अधिक आगे आ नेत्रदान करना होगा, ताकि दो वर्षों का गैप भरा जा सके।
हरमन दुलाई ने कहा पिछले दो वर्षों में नेत्रदान हेतु लोगों की वेटिंग बढ़ी है व नेत्रदान शून्य रहे अब हमारे सामने दोगुनी क्षमता से कार्य करने की चुनौती है, जिसे हमारे सदस्य कर रहे हैं।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया हरमन दुलई, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, सत्येंद्र राजपूत, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल मुकेश राठी, दीपक बंसल, सूरज साहू संतोष राजपुरोहित, चेतन जैन, चन्दन मिश्रा, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, सुरेश जैन, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी, प्रसाद राव, संतोष रत्नानी ने जैन परिवार को साधुवाद दिया।


