दुर्ग
12 को पीएम आवास योजना की लॉटरी भिलाई निगम में
06-Feb-2026 8:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 6 फरवरी। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा एक और लाटरी का ऐलान किया गया है। जिसके तहत अनेक नागरिकों को स्वयं का आवास पाने का सौगात मिलेगा। इस योजना का उददेश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों और मध्यवर्गीय वर्ग के लोगों को सस्ती दरों पर घर उपलब्ध कराना है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार 12 फरवरी को समय 12:30 बजे निगम मुख्य कार्यालय सभागार कक्ष में आवास आबंटन की लाटरी आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाटरी पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। आवेदन करने के बाद पात्र हितग्राहियों को लाटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित किया जायेगा और आवास आबंटित किया जायेगा। सरकार का उददेश्य हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना है। इस योजना से हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


