दुर्ग

आयुक्त ने निर्माणाधीन नाली का किया निरीक्षण
06-Feb-2026 8:24 PM
आयुक्त ने निर्माणाधीन नाली का किया निरीक्षण

भिलाई नगर, 6 फरवरी। नगर पालिक निगम भिलाई जोन-3 अंतर्गत निर्माणाधीन नाली, वाटर एटीएम सहित उद्यान का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। चल रहे कार्य में गति लाते हुए समयावधि में कार्य पूर्ण कराने निर्देशित किये है।
 

निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता द्वारा सेक्टर 2 सडक़ 4 के बगल में निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण किया गया। नाली का लेवल ठीक करने कहा गया है, जिससे पानी का ठहराव न हो और पानी आसानी से आगे निकल सके। सेक्टर 2 ए मार्केट में नागरिकों के पीने हेतु वाटर एटीएम स्थापित किया गया है, जिसका अवलोकन किया गया है। वर्तमान में वाटर एटीएम बंद है, जिसे शीध्र चालू कराने निर्देशित किये है। आयुक्त ने उद्यान का अवलोकन करते हुए उद्यान के भीतर एवं बाहर साफ-सफाई कराने निर्देशित किये है। उद्यान में लगे खेलकूद सामग्री का आवश्यक संधारण कराने कहा गया है, जिससे बच्चे खेल सामग्री का उपयोग कर सके। निरीक्षण के दौरान उप अभियंता दीपक देवांगन, अशोक देवांगन एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट