दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 नवंबर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के निर्देशानुसार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों के निरीक्षण की श्रृंखला में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने राजनांदगांव शहर के तीन प्रमुख महाविद्यालय का निरीक्षण किया। कुलपति के साथ निरीक्षण दल में शामिल विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डॉ. सीएल देवांगन ने बताया कि प्रात: 11.30 बजे सर्वप्रथम कुलपति, डॉ. पल्टा शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव पहुंची। वहां प्राचार्य, डॉ. बेबीनंदा मेश्राम की उपस्थिति में डॉ। पल्टा ने महाविद्यालय में चल रही ऑफलाईन कक्षाओं का जायजा लिया।
कुलपति ने निरीक्षण वाले तीनों शासकीय महाविद्यालयों में उपस्थिति पंजीयक अवकाश पर अथवा अनुपस्थित प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का विवरण, गं्रथालय, में उपलब्ध सुविधाएं, प्रयोगशाला आदि का सघन निरीक्षण किया। दिग्विजय कॉलेज में कुलपति, डॉ. पल्टा ने कोरोना संक्रमण काल का सदुपयोग करते हुए वहां के अर्थशास्त्र विषय के प्राध्यापक, डॉ.महेश श्रीवास्तव तथा अंग्रेजी विभाग की डॉ. नीरू श्रीवास्तव द्वारा रचित पुस्तक का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में लेखक द्वारा 24 शासकीय योजनाओं पर कोरोना के प्रभाव का समीक्षात्मक मूल्यांकन किया गया है।
निरीक्षण के द्वितीय चरण में कुलपति शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, राजनांदगाव पहुचीं। वहां उपस्थिति प्राचार्य, डॉ.सोनवानी ने महाविद्यालय में संचालित ऑफलाईन कक्षाओं व महाविद्यालय में की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
समस्त प्राध्यापकों व कर्मचारियों की उपस्थिति देखकर कुलपति संतुष्ट दिखीं। शासकीय कमल देवी राठी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव के निरीक्षण के दौरान कुलपति, डॉ. पल्टा ने महाविद्यालय परिसर में उपस्थित छात्राओं से चर्चा कर महाविद्यालय की जानकारी प्राप्त की। यह महाविद्यालय मनोविज्ञान विषय का सबसे प्रमुख शोधकेन्द्र है। प्राचार्य, डॉ. सुमन सिंह बघेल ने कुलपति, डॉ. पल्टा का स्वागत करते हुए स पूर्ण महाविद्यालय का भ्रमण करवाया। छात्राओं की उपलब्धियों पर कुलपति एवं कुलसचिव ने प्रसन्नता व्यक्त की।


