दुर्ग

चौक-चौराहों का नामकरण पुनाराम निषाद पर हो, लोक कला मंच की बैठक में उठी मांग
31-Aug-2021 5:51 PM
चौक-चौराहों का नामकरण पुनाराम निषाद पर हो, लोक कला मंच की बैठक में उठी मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 अगस्त।
पद्मश्री स्व.  पुनाराम निषाद की संस्था लोक मंच पंडवानी रिंगनी की एक विशेष बैठक रिंगनी में 23 अगस्त को रखी गई। मुख्य अतिथि बद्री प्रसाद पारकर अध्यक्ष छग निषाद केंवट समाज दुर्ग जिला रहे। अध्यक्षता हीरा लाल केंवट (पूर्व सरपंच मोथीडीह बिलासपुर) थे। विशेष अतिथि मुन्नी लाल निषाद (संरक्षक सदस्य निषाद समाज जिला दुर्ग), परस केवर्त (सदस्य निषाद समाज कर्रा बिलासपुर), एचपी केवर्त (ब्लाक अध्यक्ष मछुवा महासंघ मस्तुरी बिलासपुर) एवं बद्री प्रसाद केवर्त (अध्यक्ष माता बिलासा देवी शिक्षण संस्था एवं क्षेत्रीय निषाद समाज कर्रा बिलासपुर) रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगणों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। साथ ही पद्मश्री स्व. पुनाराम निषाद, स्व. रामप्यारा पारकर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष छग निषाद समाज के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। सभी अतिथिगण एवं समिति के सदस्य ओमप्रकाश निषाद, रोहित निषाद,  कीर्ति निषाद, देवेन्द्र कुंभकार ने पद्मश्री पुनाराम निषाद के मठ में जाकर दीप प्रज्जवलित कर, पुष्प, गुलाल एवं श्रीफल तोडक़र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संरक्षक सदस्य शहीद दुर्वासा निषाद के पिता मुन्नीलाल निषाद, बिलासपुर के परसराम केवर्त, एचपी केवर्त (ब्लाक अध्यक्ष मछुवा महासंघ मस्तुरी बिलासपुर), रामप्यारा पारकर के पुत्र प्रदीप पारकर, बद्री प्रसाद केवर्त ने संबोधित किया। 

बद्री प्रसाद पारकर ने कहा कि बिलासपुर निषाद समाज ने पद्मश्री और स्व. रामप्यारा पारकर मेरे भाई के बारे में जो सोचा है, उसके लिए आप लोग बहुत धन्यवाद के पात्र है। आप लोगों ने 2021 का सामाजिक बिलासा कैलेन्डर छपवाकर बड़ा पुण्य का काम किया है। पुलगांव दुर्ग में भवन के लिए 10 लाख स्वीकृति करवाकर उस भवन में दूसरी मंजिल का रूम व कमरों में पंखा, कुर्सी, दरी एवं अन्य सामग्री के लिए राशि स्वीकृति विधायक अरूण वोरा ने करवाई है। पारकर ने आश्वासन दिया है कि समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति पद्मश्री पुनाराम निषाद व स्व. रामप्यारा पारकर के नामकरण हेतु प्रयास करूंगा। इसके लिए समाज का एक होना जरूरी है तथा संगठन मजबूत होना जरूरी है और कहा कि पद्मश्री स्व.  पुनाराम निषाद की 40 वर्ष से संचालित संस्था लोक कला मंच पंडवानी रिंगनी के रुके हुए 6 वर्ष से अनुदान की राशि बहाल कराने का प्रयत्न समाज एवं मंत्रियों से मिलकर पूरा करूंगा।

लोक कला मंच पंडवानी को संचालित करने हेतु मुन्नीलाल निषाद दुर्ग ने 3000 रुपए, बद्री प्रसाद पारकर बेलौदी 1000 रुपए, बद्री प्रसाद केवर्त कर्रा, बिलासपुर 1000 रुपए एवं प्रदीप पारकर स्मृति नगर भिलाई ने 500 रुपए पंडवानी संस्था को सहयोग प्रदान किया। बैठक का संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष ओमप्रकास निषाद मोहलाई ने किया। आभार व्यक्त संस्था के सचिव रोहित कुमार निषाद ने किया। बैठक का समापन श्रीफल तोडक़र एवं पद्मश्री स्व। पुनाराम निषाद के प्रतिमा में पुष्प अर्पण कर किया गया। बैठक में विशेष रूप से कीर्ति निषाद, गोपाल निषाद, रोशनी निषाद, देवेन्द्र कुंभकार ने योगदान दिया।


अन्य पोस्ट