दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 26 अगस्त। संस्कृत सप्ताह समारोह का समापन हो गया। नगर में 2013 से अभी तक अनवरत ऊॅं साईं संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रत्येक वर्ष 7 दिन तक अलग-अलग विषयों पर स्कूली बच्चों को ज्ञान देने अनुभवी अतिथियों को आमंत्रित किया जाता है। बच्चों के साथ जन-समुदाय भी इसका लाभ लेते हैं।
समापन कार्यक्रम में गुरु रुद्र कुमार कैबिनेट मंत्री प्रवक्ता डॉ. कौशल के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। हमेशा की तरह ज्ञानदायिनी मां का पूजा अर्चना किया गया। बच्चों के नाटय शास्त्र एवं प्रदर्शन देखकर डॉ कौशल ने कहा मैं सब कार्यक्रम को अभी तक देखता रहा हूं। लेकिन इस तरह के कार्यक्रम मैने पहली बार देखा बच्चों के प्रदर्शन संस्कृत भाषा में सचमुच दिल छू लिया है। मंत्री जी के स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से पहुंच नहीं पाये मैं इस संबंध में शासन प्रशासन तक यहां की सारी घटना पहुंचाऊंगा और मैं स्वयं 7 दिन के कार्यक्रम में 2 दिन तक मंत्रियों को यहां जरूर लाऊंगा। प्राच्य संस्कृत का प्रचार-प्रसार यहां के संगठन जो कर रही बहुत जल्द उन्हें मंजिल मिल जाएगी। समिति के सदस्य पवन देवांगन ने कहा कि मुझे मेरा अध्यापक का विषय संस्कृत का मिला अब मेरा सेवानिवृत्ति के बाद भी मेरा सौभाग्य की संस्कृत मुझे नहीं छोड़ रही है और मैं संस्कृत को नहीं छोड़ा पा रहा हूं। यह स्नेह एक मॉ ही देती है।
समापन समारोह में नप.अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाग लिए बच्चों को विजय मेहता ने पुरस्कार दिया।
कार्यक्रम में नीतू साहू (प्रधानाचार्य) रजनी साहू, गायत्री यादव, ऐश्वनी साहू, कमलेश साहू, योग्यता साहू, डुलेशवर साहू, किशोर साहू, गुलशन वैष्णव, नोकेश साहू, गंगेश साहू, श्रीमती भुनेश्वरी चक्रधारी, रंजीता सिंग राजपूत इत्यादि का सहयोग शुरू से अंत तक प्राप्त हुआ। अंत में पवन देवांगन द्वारा आभार धन्यवाद ज्ञापित किए।


