दुर्ग

बहनों ने भाईयों को जैन विधि विधान से बांधी राखी
23-Aug-2021 7:24 PM
 बहनों ने भाईयों को जैन विधि विधान से बांधी राखी

दुर्ग, 23 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व पर जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब में संत गौरव मुनि ने भाई-बहनों के रक्षा का संकल्प दिलाया। बहनों ने भाइयों की कलाई में जैन विधि विधान से राखी बांधी। इस दौरान भाई-बहनों ने जीव रक्षा, जीव दया के लिए राशि का संग्रहण किया। धर्मसभा में 9 अंगूठियों की बढ़-चढक़र बोली लगाई गई। भरत श्रीश्रीमाल, प्रशांत चौरडिय़ा, सुरेश संचेती, नवीन संचेती, विजय बैधमुथा, राकेश संचेती, प्रवीण ओसवाल और निर्मल बाफना को चांदी की अंगूठी गुरुदेव रतन मुनि के हाथों  प्रदान की गई। संग्रहित इस धनराशि का जीव दया के कार्य में श्रमण संघ महिला मंडल इस राशि का   उपयोग करेगा। संत गौरव मुनि ने भक्तांबर, उत्तराअध्यन, दसवे कालिक, पुचक्षिसुणम के श्लोक का अनुष्ठान कराया, जो कि रक्षा वर्धक, ज्ञानवर्धक और समता प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण है। इस श्लोक का प्रतिदिन अनुष्ठान करने से भाई-बहनों के संबंध में मधुरता एवं प्रगाढ़ता आती है।  आयोजन में प्रभावना के लाभार्थी मदनलाल राजेंद्र कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार श्रीश्रीमाल परिवार थे। श्रमण संघ महिला मंडल की सदस्यों ने अपना सहयोग समर्पण किया।


अन्य पोस्ट