धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 31 मार्च। ग्राम बिरगुड़ी में हुक्मीचंद व लादूबाई गोलछा के परिवार ने चार पीढिय़ों के साथ होली का त्यौहार सादगी से मनाया।
8 दशक से ग्राम बिरगुड़ी निवासी पुराने जनसंघ के सदस्य समाज सेवी हुक्मीचंद गोलछा 97 वर्ष व लादू बाई गोलछा 85 वर्ष अपने निवास बिरगुड़ी में होली और दीपावली का त्यौहार मनाते हैं। इनके दो बेटे हैं, तीन बेटियों में से दो का निधन हो गया है। चार पौत्र, दो पौत्री, चार प्रपौत्र एवं एक प्रपौत्री हंै। इनका परिवार संयुक्त है।
हालांकि व्यापार के दृष्टि से बिरगुड़ी के अलावा नगरी, धमतरी, रायपुर में निवासरत हैं, लेकिन होली और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार एक छत के नीचे मनाते हैं।
महत्वपूर्ण बात यह कि हुक्मीचंद गोलछा इस उम्र में भी अपना हर काम स्वयं करते हैं किसी के उपर आश्रित नहीं होना चाहते। यहां तक अपना पहने कपड़ा किसी को धोने नहीं देते। एक गिलास पानी भी पीना हो तो स्वयं से लेकर पीते हैं। इस उम्र में घर का पूरा हिसाब किताब अपने पास रखते हैं।