धमतरी

धान खरीदी : कांग्रेस का चक्काजाम
30-Jan-2026 7:47 PM
धान खरीदी : कांग्रेस का चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी की पुण्यतिथि पर मनरेगा बचाओ संग्राम एवं धान खरीद तिथि बढ़ाने के नाम पर जिलाध्यक्ष तारणी चन्द्राकर के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने भरदा चौक में चक्काजाम किया। नयाब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंप जाम समाप्त किया। तब तक सडक़ पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिसे पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थित किया।

श्री चन्द्राकर ने बताया कि केन्द्र सरकार ने पहले मनरेगा का नाम बदल इस योजना को खत्म कर मजदूरों के पेट में लात मारने का काम किया है। और अब प्रदेश की भाजपा सरकार धान नहीं खरीद किसानों को खुन के आंसू रुला रही है। जिसके खिलाफ कांग्रेस सडक़ की लड़ाई लड़ रही है। एक एक दाना धान खरीदने की बात करने वाले सरकार के मंत्री जुमलेबाज सिद्ध हो गये हैं। केन्द्र और राज्य सरकार की मनमानी के खिलाफ कांग्रेसी नेता सडक़ पर उतर आंदोलन कर रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर ने बताया कि किसानों का सम्पूर्ण धान खरीदा जाए, दबाव डालकर किसानों से समपर्ण ना करवाया जाए, धान खरीदी की समय सीमा बढ़ा सभी किसानों का धान लिया जाए, बाकी  किसानों का टोकन तुरंत काटा जाए एवं कुरूद क्षेत्र की सोसायटियों से घान उठाव सुचारू रूप से किया जाए इन माँगों को लेकर हमने चक्काजाम किया। प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया। इसके पूर्व सुबह भाठागांव सोसायटी में किसानों ने  बाकी सभी किसानों का धान खरीदी करने की मांग करते हुए खरीद केंद्र के गेट में ताला जडक़र हड़ताल पर बैठ गए। और हंगामा मचाते हुए शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

मौके पर पहुँचे एसडीएम नभसिंह कोसले ने किसानों को उच्चाधिकारियों से चर्चा कर सभी किसानों की उपज को खरीदने और टोकन जारी करने का भरोसा दिलाया। तब कृषकों ने अपनी हड़ताल समाप्त किया। इसी तरह का प्रदर्शन बगौद में किया गया। इस अवसर पर आशीष शर्मा, रमेश्वर साहू, उत्तम साहू, राजू साहू, मनोज अग्रवाल, तकेश साहू, रोशनी,पुष्पेंद्र देव साहू, चन्दु देवांगन, संतोष प्रजापति,रामप्रकाश साहू, कुलदीप कश्यप, पुष्पेंद्र साहू, घनश्याम साहू, जानसिंग यादव, राजू साहू, हेमचंद साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट