धमतरी

आप सांसद संजय सिंह क़ा कुरुद में भव्य स्वागत
24-May-2025 2:55 PM
आप सांसद संजय सिंह क़ा कुरुद में भव्य स्वागत

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 24 मई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के प्रथम नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। यहां से उनका काफिला नगरी-उमरादेहान गांव के लिए रवाना हो गया।

 24 मई को सुबह कुरुद पहुंचे सांसद संजय सिंह का नगर में बाजे-गाजे, आतिशबाजी एवं फूल मालाओं से जोशीला स्वागत किया गया। उन्होंने आप पार्टी से चरमुडिय़ा सरपंच बनी नीतू तोड़ेकार और जिलाध्यक्ष विनोद सचदेव की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी एक ईमानदार पार्टी है। दिल्ली में कितना विकास हुआ, सभी जानते हैं। आने वाला समय आम आदमी पार्टी क़ा है। स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे पर आम लोगों को एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को जोड़ संगठन को मजबूत किया जाएगा। धमतरी जिला में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में अच्छा काम हो रहा है। उनके दौरे में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, महासचिव वददू आलम, उपाध्यक्ष देवलाल नरेटी, संगठन मंत्री तेजेंद्र तोडक़र,महासचिव जसबीर सिंह, मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय आदि नेता साथ थे।

 

बताया गया कि आप सांसद श्री सिंह कुरुद से निकलकर धमतरी के सिहावा अंचल के उमरादेहान (कोहाबाहर) में डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही आदिवासी समाज के पदाधिकारियों से कुछ गंभीर विषयों पर चर्चा भी करेंगे।

 इस मौके पर ललीत, मनोज नगारची, चन्द्रशेखर लहरे, थानेश निर्मलकर, रोहित बंजारे आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट