धमतरी

छत्तीसगढ़ से पंजाब तक साइकिल यात्रा
07-Apr-2025 1:19 PM
छत्तीसगढ़ से पंजाब तक साइकिल यात्रा

भाई को नशे में देख शुरू किया जागरूकता अभियान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
धमतरी, 7 अप्रैल।
धमतरी के तुलसी राम साहू ने नशामुक्ति के लिए अनोखी पहल की है। वह साइकिल से पंजाब तक का सफर तय करेंगे। तुलसी (34) ने यह अभियान अपने भाई को नशे की गिरफ्त में देखने के बाद शुरू किया। तुलसी 5वीं कक्षा में फेल हुए थे, लेकिन उन्होंने अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। वह समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैला रहे हैं। इससे पहले वह दिल्ली तक साइकिल यात्रा कर चुके हैं। 26 दिनों में वे 1700 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

उन्होंने धमतरी से पंजाब तक साइकिल यात्रा शुरू की है। वह पाकिस्तान बॉर्डर तक जाएंगे। रास्ते में वह लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताएंगे। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देंगे। तुलसी अपने भाई को नशे में लिप्त देख नशामुक्ति अभियान शुरू करने की सोचे। 

दरअसल कुरुद क्षेत्र के चर्रा के रहने वाले तुलसी साहू 2020 से साइकिल से नशा मुक्ति सहित नारी सशक्तिकरण को लेकर अभियान चला रहे हैं। तीसरी बार अभियान पर निकलने से पहले धमतरी की आराध्य देवी मां बिलाई माता का आशीर्वाद लिया। तुलसीराम साहू साइकिल से पंजाब के लिए रवाना हुए। साइकिल का नाम दिल्ली उडऩ दस्ता रखा है और अपने उडऩ दस्ता में करीब 26 दिनों का सफर तय करेंगे।

अपने साइकिल पर तुलसीराम ने साइकिल के बास्केट में पोस्टर लटका कर साफ तौर पर लिखा है कि वे हिंदुस्तान में नशा मुक्ति अभियान का संदेश दे रहे हैं। वे धमतरी छत्तीसगढ़ से साइकिल यात्रा पंजाब राधा स्वामी सत्संग ब्यास देर तक सफर करेंगे।

नशे में लिप्त लोगों को नशा छुड़ाने का संदेश
नशे में लिप्त लोगों को नशा छुड़ाने के लिए अभियान चलाकर संदेश और साइकिल के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब के लिए बिलाई लाई माता मंदिर से रवाना होकर अपने गांव चर्रा पहुंचे। जहां से बाईपास होते हुए बालोद, दिल्ली राजहरा, लोहारा, राजनांदगांव, नागपुर, भोपाल से पंजाब का रूट पडक़र आगे बढ़ेंगे। अभियान चलाने के लिए 3 साल तक साइकिल चलाकर ट्रेंनिग के लिए पूरा छत्तीसगढ़ भ्रमण किया। इसके बाद 2020 में दल्ली राजहरा से साइकिल में नारी सशक्तिकरण के लिए दिल्ली लाल किला गए। तब से साइकल का नाम दिल्ली उडऩ दस्ता रखा गया है।

26 दिनों का अभियान
पंजाब तक चला रहे अभियान आना जाना करके 26 दिन का अभियान है। पंजाब से वैष्णव देवी, पाकिस्तान बॉर्डर सहित अनूठे 5 जगहों पर जाएंगे। तुलसी राम अभियान के साथ साथ सरकार से मांग किया है कि पूरे हिंदुस्तान को नशा से मुक्त कर दें। तुलसीराम साहू ने बताया कि वह 5वीं बोर्ड फैल है और अभी रोजी मजदूरी का कार्य करते है और हिंदुस्तान के नाम को उजागर करने के लिए उनके मन में यह उत्पन्न हुआ था। उन्होंने बताया कि उनका भाई पूरी तरह नशा में लिप्त हो गया था जिसके प्रति वह नशा मुक्ति अभियान शुरू किया।


अन्य पोस्ट