धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 10 नवंबर। धमतरी के गंगरेल में मड़ई का आयोजन हुआ। यह प्रसिद्ध मड़ाई हर साल दिवाली पर्व के बाद पहले शुक्रवार को अंगारमोती माता के मंदिर में मड़ाई होता है।
यहां धमतरी के अलावा दूसरे जिलों से हजारों की संख्या में लोग आते हैं। मड़ाई के अवसर पर 8 नवंबर की रात बालोद जिले की प्रसिद्ध लोक कलाकारों की टीम भाव लोक नृत्य परिवार ने पुरवैया कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ी लोक कला, गीतों और प्रहसनों से लोग मुग्ध लोग पूरी रात जागते रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी के समाजसेवी और भाजपा नेता पं राजेश शर्मा थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मड़ाई धर्म, कला, उत्सव और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का दुर्लभ संगम है। मड़ाई लगने से धर्म तो आगे बढ़ता ही है, व्यापार कला को भी बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, जनपद सदस्य पिंकू साहू, विकास शर्मा, कार्यक्रम के आयोजक संतोष नेताम, कैलाश, नरेंद्र साहू, श्याम, किशन विश्वकर्मा, निर्मला मेश्राम, चैनसिंह ध्रुव, मन्नु सिंह आदि मौजूद थे।


