धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 17 सितंबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र नगरी के राज ऋषि भवन में अभियंता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर धमतरी जिले की ब्रम्हाकुमारीज संस्थान की मुख्य संचालिका राजयोगिनी ब्रम्हकुमारी सरिता दीदी के द्वारा इंजीनियर भाईयों का साल व श्रीफल के साथ ईश्वरीय सौगात भेंटकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सरिता दीदी ने इंजीनियर दिवस पर प्रकाश डालते हुए अपने सारगर्भित उद्धबोधन में कहा कि इंजीनियरों के पितामह भारत रत्न से सम्मानित मोक्ष् गुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिन 15 सितंबर को हर वर्ष इंजीनियर डे के रूप में मनाया जाता है।
सरिता दीदी ने कहा कि इंजीनियर वह है जो समाज को राष्ट्र को एवं पूरे विश्व को सुख सुविधा प्रदान करते हैं । बहुत ही सरलता से समाज व राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर ले जाने में इंजीनियर भाईयों का बहुत बड़ा योगदान है। चाहे वह पक्की सडक़े हो या बड़े-बड़े बिल्डिंग हो कल कारखाने हो कोई रोड बनाते हैं कोई सॉफ्टवेयर तैयार करते हैं। आज हम सभी इंजीनियर भाईयों का सम्मान करते हैं उनका आदर करते हैं, दीदी जी ने अंत में कहा कि सुप्रीम इंजीनियर परमपिता परमात्मा शिव है जिन्होंने इतना सुंदर प्रकृति की रचना कर मानव शरीर बना कर उसमें आत्मा डाला। इस आत्मा रूपी मशीन शरीर को बहुत सुंदर ढंग से चला रहे हैं। बहनजी सभी इंजीनियर भाई से आह्वान करते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भारत को पुन: स्वर्णिम संसार बनाने के लिए कार्य करें जहां सबको हर प्रकार के सुख सुविधा मिल सके।
इंजीनियर डे के इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत नगरी के इंजीनियर टेसू धर कश्यप, इंद्रजीत कुर्रे रश्मि साहू, शुभम साहू,आदित्य छाजेड़ को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मगरलोड, भखारा, गुरूर आमदी सहित जिले भर के ब्रम्ह कुमारीज सेंटर की संचालिका बहनें एवं बड़ी संख्या में भाई बहन उपस्थित रहे।


