धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 अगस्त। जिला पंचायत धमतरी की सीईओ रोमा श्रीवास्तव ने विडियो कांफ्रेंस के जरिए धमतरी, कुरूद, मगरलोड, नगरी के जनपद पंचायत में विभिन्न योजना अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रगतिरत एवं पुराने कार्यों को तत्काल पूरा कराने के निर्देश संबंधित सीईओ जनपद पंचायत को दिए।
15वें वित्त के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 से लेकर 2023-24 तक के अपूर्ण कार्यों को समय सीमा में किए जाने निर्देशित किया। उन्होंने क्षमता विकास के तहत पूर्ण कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हुए राशि का मांग पत्र जिला कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए।
साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर जन्म-मृत्यु पंजी का संधारण सचिव के माध्यम से कराये जाने के निर्देश बैठक में दिए। मृत्यु पंजी एवं बीमा योजना की जानकारी जिला कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराने कहा गया। आगामी 22 अगस्त से बीपीआरसी प्रारंभ किया जाना है। उनकी क्या क्या औपचारिकताएं है, ग्रुप में शेयर करने सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया। पीएम-जनमन के कार्यों में बीआरएलएफ के साथ समन्वय कर निर्माण कार्यों में प्रगति लावें एवं 30 सितंबर तक सभी कार्यों को पूर्ण कराये जाने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत ने दिए। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करावें एवं निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत ने दिए। कृषि आधारित कार्य, एनआरएलएम एवं इंफ्रा के कार्यों तथा आवास के कार्यों को विशेष प्राथमिकता के साथ कार्य कराए। मनरेगा अंतर्गत निर्मित तालाब का मत्स्य पालन की दृष्टिकोण से चिन्हांकन एवं मत्स्य विभाग के संबंधित अधिकारी का सूची जिला कार्यालय को प्रेषित करने के भी निर्देश दिये गये। क्लार्ट एप्प का प्रशिक्षण जनपद स्तर पर की गई है कि जानकारी जिला कार्यालय को प्रेषित करें व सीएलएफ से जुड़े समूहों का क्लार्ट का ट्रेनिंग अवश्य कराए। पंचायतों में क्लार्ट मेप का फ्लैक्स लगाये जाने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत ने दिये। पंचायतवार वृक्षारोपण व जियो टैगिंग की जानकारी जिला कार्यालया को उपलब्ध कराए।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत के जिले के सभी ग्राम पंचायतों को स्वच्छता से परिपूरित प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता दीदियों को सफाई कर्मी के रूप में असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में असंगठित श्रमिक के रूप में पंजीयन कराने सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया तथा पंचायत सचिव व रोजगार सहायक को मोबाइल एप्प के माध्यम से प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करावें, ताकि योजना का लाभ उन्हें मिले।
सभी विकास खंडों में श्रम विभाग अभियान चलाकर 15 अगस्त तक पूर्ण रूप से पंजीयन कराने के निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि-आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए एवं आयु प्रमाण पत्र के रूप में मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, अंकसूची जिसमें आयु अंकित हो। असंगठित कर्मकार होने संबंधित स्वघोषणा पत्र, कृषि मजदूर के लिए ढाई एकड़ अथवा उससे कम भूमि वाला मजदूर तथा ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राही को 10 हजार रुपए का मासिक आय प्रमाण पत्र जो सरपंच अथवा पटवारी द्वारा जारी किया गया हो की संबंधित जानकारी से हितग्राहियों को अवगत कराई जाए।


