धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 17 जुलाई। जिले में नशे एवं सामाजिक बुराईयों की रोकथाम को लेकर एसपी आंजनेय वाष्र्णेय ने सिटी कोतवाली परिसर जन संवाद कक्ष धमतरी में 5 वार्डों के पार्षद एवं सामाजिक संगठन, प्रमुख की बैठक ली। नशा मुक्ति के लिए जनजागरुकता कार्यक्रम के लिए आयोजित बैठक में आम जनमानस को नशा ना करने के लिए कैसे प्रेरित करें, सभी 5 वार्ड के पार्षदों से सहयोग करने की अपील की गई।
अपने-अपने वार्ड में नशा मुक्ति जागरुकता के लिए स्थानीय महिलाओं को लेकर कांउसलिंग कर आमजनों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए नशा ना करने के लिए जागरुक किया जाए।
अभी 5 हटकेश्वर वार्ड, रामसागर पारा वार्ड, जालमपुर वार्ड, टिकरापारा वार्ड, दानी टोला वार्ड को चिन्हित कर नशे का सेवन करने वाले युवाओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए नशा ना करने के संबंध में जागरूक किया जाएगा। पार्षद एवं सामाजिक संगठन एवं अन्य संगठनों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। जिसमें नशा मुक्ति केन्द्र का सुधार करने के सुझाव एवं भारत वाहिनी, महिला कमांडो को दोबारा गठन करने के सुझाव दी गई।
हर एक व्यक्ति की 3 जिम्मेदारी- एसपी
एसपी आंनजेय वार्ष्णेय ने कहा कि हर एक व्यक्ति की 3 जि़म्मेदारी रहेती है। नैतिक, व्यापारिक, सामाजिक एवं सभी को तीनों जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होनें बताया कि धमतरी जिले में नशे की रोकथाम के लिए हम सब को एक होकर सभी को सभी वार्डों में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जाना है।
बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली राजेश मरई, हटकेश्वर, रामसागरपारा वार्ड, जालमपुर, टिकरापारा, दानीटोला वार्ड के पार्षद एवं धार्मिक एवं सामाजिक संगठन से ओम मंडली, विश्व हिन्दू परिषद, ब्रम्ह कुमारी, राधा स्वामी सतसंग व्यास, कबीर संस्थान, गायत्री परिवार, मनोवैज्ञानिक परामर्श दाता, डॉक्टर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


