धमतरी

धमतरी को मिली इंटरसेप्टर वाहन, डीएसपी ट्रैफिक ने पूजन कर शहर में किया रवाना
14-Jul-2024 3:41 PM
धमतरी को मिली इंटरसेप्टर वाहन, डीएसपी ट्रैफिक ने पूजन कर शहर में किया रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 14 जुलाई। सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का पालन कराने, यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस मुख्यालय यातायात से इंटरसेप्टर वाहन प्राप्त हुआ है, जिसे पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के आदेशानुसार उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा विधिवत शहर में रवाना किया गया। यह इंटरसेप्टर वाहन छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे आधुनिक व्हीकल हैं। इनमें न सिर्फ ओवर स्पीडिंग, बल्कि नशे में ड्राइव करने, एक्स्ट्रा लाइट, साउंड, ब्लैक ग्लास जांच जैसी सुविधा भी मौजूद है। ये गाडिय़ां कुछ चिह्नित स्थानों पर खड़ी की जाएंगी और ऑन द स्पॉट जांच कर कार्रवाई हो सकेगी।

इंटरसेप्टर वाहन में इनबिल्ट वायस रिकार्डिंग युक्त सर्विलेंस कैमरा, वायस रिकार्डिंग ब्लूटूथ युक्त लेजर मशीन स्पीड रडार, लक्स मीटर, ग्लासपारदर्शी मापी, पीए सिस्टम,माईक से लैस है, उक्त आधुनिक उपकरणों के माध्यम सें तेजगति से चलने वाले, शराब सेवन कर चलने, अधिक प्रकाश तीव्रता वाले वाहनों, अमानक ग्लास लगाने वाले आदि यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही होगी।

जानिए कैसे काम करती है इंटरसेप्टर

इंटरसेप्टर व्हीकल में एक रडार बेस्ड कैमरा डिवाइस लगा होता है। इसका इस्तेमाल गाडिय़ों की स्पीड और डिटेल्स पर नजर रखने के लिए होता है। इसमें लगा एचडी कैमरा और रडार, रोड पर आ रहे वाहनों की स्पीड और डिटेल्स को दूर से ही कैप्चर कर लेता है। इसमें लगे रडार सिस्टम से रेडियो वेव निकलती हैं, जो रोड पर आ रही गाड़ी से टकराकर वापस आती हैं। रडार वापस आने वाली वेव को कैप्चर करता है। फिर गाड़ी की स्पीड इसे ऑपरेट कर रहे पुलिसकर्मी को मॉनिटर पर दिखाता है। अगर गाड़ी ओवर स्पीड होती है तो पुलिस वाले उस गाड़ी को रोककर चालान काटते हैं, या गाड़ी की नंबर प्लेट का फोटो खींचकर चालान बना देते हैं।

इंटरसेप्टर वाहन की खासियत

6 सर्विलांस कैमरे- 360 डिग्री निगरानी करने कैमरे हाई क्वालिटी के कैमरे लगे ह। सडक़ पर गलती किसकी है, ये कैप्चर होगा।

6 स्पीड रडार गन- 500 मीटर दूर से आ रही गाडिय़ों की ओवर स्पीड को पकड़ लेगी।

6 ब्रेथ एनालाइजर- नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी। अधिक अल्कोहल मिलने पर कार्रवाई होगी।

6 प्रकाश तीव्रता मापन मशीन- गाड़ी में मॉडिफिकेशन से लगवाई गई हाई पावर लाइट को जांचा जा सकेगा।

6 ग्लास पारदर्शिता मशीन- वाहन के ग्लास की पारदर्शिता मापने का भी सिस्टम है, इससे ब्लैक फिल्म को हटाया जाएगा।

6 ध्वनि मापक मशीन- डीजे या गाडिय़ों में लगे हुटर के साउंड लेवर की जांच होगी। अधिक आवाज होने पर मशीन बता देगी और कार्रवाई की जाएगी।

5 महीने में हादसों में 87 की मौत

माह-                       दुर्घटना-                घायल-   मृतक

जनवरी-                                41-          43-          15

फरवरी-                 27-          26-          11

मार्च-                      42-          26-          27

अप्रैल-                    29-          30-          17

मई-                        30-          25-          17


अन्य पोस्ट