धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 14 मई। कातलबोड हायर सेकेंडरी स्कूल में बानगर परिक्षेत्र साहू समाज द्वारा आयोजित निशुल्क शैक्षिक एवं कैरियर मार्गदर्शन शिविर के 13वें दिन मानवीय चेतना शोध संस्थान महासमुंद तेंदुवाही के गैंदलाल कोकडिय़ा का प्रबोधन हुआ। जिसमें उन्होंने शिक्षा पद्धति के मूल में मन: स्वस्थता, विचार शुद्धि पर जोर दिया।
ज्ञात हो कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुरुद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कातलबोड में साहू समाज द्वारा चलाए जा रहे इस निशुल्क शैक्षिक एवं कैरियर मार्गदर्शन शिविर में कक्षा 9वी से 12वीं तक के बच्चों को उनके कठिन विषयों का अध्यापन, प्रतियोगी परीक्षा बीएड, डी एड, पीएससी, प्रवेश परीक्षा का अध्यापन तथा संगीत कला में हारमोनियम तबला का प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिलें के शीर्षस्थ शासकीय पदों पर आसीन अधिकारी भी विद्यार्थियों को कैरियर का टिप्स दें रहें हैं।
1 मई से से जून के प्रथम सप्ताह तक चलने वाले इस शिविर में बलेंद्र साहू ,हरिनारायण, गोविंद, खोवाराम, मिनेश, भुनेश्वर, रोशन, चिंताराम, तेजराम,शेखन,हिमेन्द्र साहू, शिव तारक,उदय यादव, रेशमलाल, अमित कंवर, दुष्यंत ढिढी आदि ने चेतना विकास मूल्य शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए। परिक्षेत्र अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, कौशल, मनोज, खिलेश्वर साहू ने बताया कि परीक्षेत्र साहू समाज, कर्मचारी प्रकोष्ठ एवं विभिन्न सामाजिक संगठन के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम में आने वाले बच्चों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध है, शिविर में 21 गांव से 250 बच्चे नियमित आ रहे हैं।


