धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 28 दिसंबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नगरी में राष्ट्रीय किसान सम्मान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर नगरी अंचल के अनेक गांव से किसान भाई बहनों ने शिरकत किये।
इस कार्यक्रम में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना बहन, ब्रह्माकुमारी मुलेश्वरी बहन, ब्रह्माकुमारी कमलेश्वरी बहन तथा ग्रामीण अंचल से पधारे किसानों में मुख्य रूप से धनीराम साहू उमरगांव, वासुदेव साहू छिपली, श्यामलाल साहू पंडरीपानी, लक्ष्मण साहू पंडरीपानी, भानुप्रताप साहू गोरेगांव, दुर्गेशनंदिनी साहू छिपली, पार्वती साहू बिरनपुर सहित काफी संख्या में किसान भाई बहने शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से परमपिता परमसत्ता की याद में दीप प्रज्वलित करके की गई। तत्पश्चात ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा सभी किसान भाई बहनों का पुष्पगुच्छ तथा आत्मिक स्मृति का तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया गया।
तथा ईश्वरीय सौगात, प्रतीक चिन्ह व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए शांता व कल्याणी एवं साथी द्वारा अतिथियों के सम्मान में मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। उसके पश्चात उद्बोधन की कड़ी में सर्वप्रथम धनीराम साहू ने ब्रह्माकुमारियों का आभार मानते हुए सभी को किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। तत्पश्चात ब्रह्माकुमार पीताम्बर भाई, हिमांशु भाई एवं बी. यदु बहन ने किसानों के लिए सुंदर गीत प्रस्तुत किये।
पार्वती साहू ने किसानों के प्रति अपने भाव गीत के माध्यम से व्यक्त की तथा किसान दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
उसके बाद लक्ष्मण साहू ने कहा कि मुझे सत्संग में जाना अच्छा लगता है मैं किसान भाइयों से आग्रह करता हूं कि ऐसे सत्संग में आकर अपनी किसानी को बेहतर बना सकते हैं। श्यामलाल साहू ने कहा कि आज विषैला खाद डालकर हम धरती माता को कठोर बना दिए हैं विषैला खाद व कीटनाशक के प्रयोग से खाद्य पदार्थ भी विषैला हो रहा है, जिससे अनेक प्रकार की बीमारियां हो रही है। इसलिए हमें जैविक तथा यौगिक खेती करके मिट्टी की उर्वरा शक्ति को पुन: वापस ला सकते हैं साथ ही रसायन रहित शुद्ध फसल पा सकते हैं।
जिस प्रकार योग के प्रभाव से फसलों को स्वस्थ व तंदुरुस्त बना सकते हैं उसी प्रकार हम भी योग से अपने तन मन को स्वस्थ व पावन बना सकते हैं। वर्तमान समय में परमपिता शिव परमात्मा स्वयं इस धरा पर अवतरित होकर राजयोग की शिक्षा देकर हमारा जीवन दिव्य बना रहे हैं। मैं सभी किसान भाई बहनों से अनुरोध करती हूं कि आप सभी योग के माध्यम से फसलों के साथ खुद स्वस्थ बनाईये उन्होंने पुन: किसान दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए यौगिक व जैविक खेती करने की अपील की। तत्पश्चात श्री रतिराम नाग ने अपने अनुभव सभी किसान भाई बहनों से साझा किया मन्नू भाई द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन निशा बहन द्वारा किया गया।


