धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 26 दिसंबर। आदिवासी समाज द्वारा गातापार में अमर शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस को क्रांति पर्व के रूप में मनाया गया, जिसमें परिक्षेत्र के 5 पाली के लोग शामिल हुए। इस मौके पर शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति का स्थापना किया गया।
कुरुद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गातापार के आदिवासी सामुदायिक भवन से आयोजित क्रांति पर्व में कलश यात्रा के साथ गांव में बूढ़ादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।
यात्रा के आगे पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवा आदिवासी रेला पाटा गीतों में थिकरते रहे। कार्यक्रम में क्रांति सेना प्रांताध्यक्ष डॉ.अजय यादव, परिक्षेत्र अध्यक्ष कुलंजन सिंह मंडावी, अमित बघेल, सन्तराम ध्रुव, जीवराखन मरई, देवनाथ नगारची,बालाराम पडोटी, गिरीश नेताम, विजय कुंजाम, विष्णु छेदैहा, बलदाऊ नेताम, गेन्दूराम कोर्राम, दुखूराम नेताम, कामता कुंजाम, कीर्तन कोर्राम, चिंताराम मरकाम, घासीराम नेताम, नारद साहू बतौर अतिथि शामिल थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष जीवराखन मरई ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह समाज के गौरव है, उनकी याद में हर साल राजाराव पठार शहादत दिवस पर वीर मेला का कार्यक्रम आयोजित होता है, जहां समाज अपने संवैधानिक अधिकारों पर बात रखता है, और महापंचायत के माध्यम से अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए रणनीति तय करते हैं। बाबा अंबेडकर ने आदिवासियों को अनेक संवैधानिक अधिकार दिए हैं, उन अधिकारों का जानना जरूरी है, नहीं तो समाज का अस्तित्व मिट जाएगा।
इस अवसर पर मिथलेश कुंजाम, विजय ,बुधनतींन ध्रुव, अर्चना नेताम, प्रेमसिंह, खेदन, रोमन ध्रुव, भावेश कुंजाम, थनेंद्र ध्रुव, शिवरतन, मनोज कुंजाम, यशकुमार, मोहन,कल्याण ध्रुव, कृष्णा सोरी, केदार कुंजाम, संतोष, भानकुमार, ओंकार सिंह चन्द्रसिंह, मानसिंह कुंजाम, भागीराम, एसकुमार, सोमप्रकाश, खेमराम ध्रुव आदि उपस्थित थे।


