धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 16 दिसंबर। वनांचल क्षेत्र नगरी के एक छोटे से गांव बिरनपुर में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नारी शक्ति का एक मिसाल देखने को मिला। प्राथमिक शाला बिरनपुर में पांच विद्यालयों वनांचल क्षेत्र नगरी के एक छोटे से गांव बिरनपुर में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नारी शक्ति का एक मिसाल देखने को मिला।
प्राथमिक शाला बिरनपुर में पांच विद्यालयों के लिए स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी का वितरण किया गया जो कि ग्रामीण जन समुदाय एवं महिलाओं के द्वारा सहयोग से हो पाया। सर्वप्रथम ग्रामीणों ने अतिथियों का श्रीफल भेंट करके स्वागत किया।
गांव की महिलाओं के द्वारा अतिथियों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित सभी महिलाओं का श्रीफल देकर नारी शक्ति का हौसला बढ़ाया उनके कार्यों एवं साहस का सराहना किया। मुख्य अतिथि अरुण सार्वा सुप्रसिद्ध उन्नत किसान है ने बताया अगर उनकी मां बचपन में उन्हें अच्छे संगत का पाठ नहीं बताया होता और बुरे संगति से दूर नहीं रखा होता तो आज वह इस मुकाम पर नहीं होते और न आज हजारों लोगों को रोजगार दे पा रहे होते।
बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए मां की भूमिका सर्वोपरि होती है इसलिए उन्होंने गांव की सभी मातृशक्ति को निवेदन किया है कि वह अपने बच्चों को अच्छे संस्कार और शिक्षा के लिए प्रेरित करें।
विशिष्ट अतिथि एवं समाजसेवी तुमनचंद साहू ने कहा शिक्षा के लिए जितना दान होगा हमारा समाज उतना महान होगा। इसलिए सभी मातृ शक्तियों के शिक्षा के उत्थान एवं स्कूलों के विकास के लिए अपना सहयोग देने के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा। अब तक मातृशक्ति,जन समुदाय, शिक्षकों ने मिलकर वनांचल नगरी विकासखंड के 100 से ज्यादा प्राइमरी एवं माध्यमिक स्कूल में स्मार्ट टीवी देकर शिक्षा की नई क्रांति की शुरुआत कर दी है।
नगरी विकासखंड के स्कूलों में हो रहे जबरदस्त शैक्षिक क्रांति बदलाव से निश्चित ही यह देश और दुनिया में एक अनुकरणीय उदाहरण होगा। लोगों की सोच अब शिक्षा के प्रति बदल रही है तथा वे स्कूलों में स्वत: आगे आकर सहयोग की भावना प्रकट कर रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि नगरी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक आर एल साहू ने कहा निश्चित ही मातृशक्तियों और जन सहयोग का यह मुहिम शिक्षा क्रांति के लिए आवश्यक है तथा इनका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में जोहन नेताम व्याख्याता डाइट द्वारा जन समुदाय क़ो शाला से जुडक़र शाला विकास बच्चों के स्तर सुधार में सहयोग पर बल दिया अपने बच्चों क़ो अपने घर में पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया ,प्रा. शा. चेहरापारा, प्रा. शा. बोइरपारा, प्रा. शा. खुदुरपानी, मा शा. खुदुरपानी के शिक्षकगण, उपस्थित थे। स्कूल की प्रधान पाठक शशि कला बैरागी ने सभी अतिथियों, ग्रामीणजनों, माताओं का आभार व्यक्त किया तथा अपने सहयोगी साथियों का धन्यवाद किया।


