धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 21 नवंबर। धमतरीवासियों के लिए गौरव का विषय है, इस शहर रौनक गुप्ता का चयन आईआईटी मद्रास के लिए हुआ है।
अधिकतर माता-पिता के लिए यह बड़ी उपलब्धी होती है। जब बच्चे को आई.आई.टी. में मिल जाए, एक बार आई.आई.टी में चयन होता है, तब छात्रों को एहसास होता है कि जेईई क्लीयर करना शुरूवात है अंत नहीं, आई.आई.टी. शैक्षणिक संस्था अलग-अलग शहरों में स्थापित है, सभी विद्यार्थी आई.आई.टी. में प्रवेश के लिए प्रयास करते है, लेकिन आई.आई.टी. मद्रास में चयन का राह इतना आसान नहीं है। रौनक गुप्ता ने साबित कर दिया की संघर्ष जितना कठिन होगी, जीत उतनी ही शानदार होगी। परिश्रम सफलता का कारण है और सफलता हाथों की लकीरो में नहीं माथे की पसीना में मिलती है अर्थात मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
माता उषा गुप्ता ने बताया कि रौनक बचपन से पढ़ाई के प्रति मेहनती, लगनशील, एवं कठिन परिश्रमी रहे है, पिता विनीत गुप्ता ने बताया कि रौनक का आई.आई.टी. में जाने का सपना था, जिसके लिए लगातार प्रतियोगी परीक्षा का तैयारी कर रहे थे, उनकी मेहनत से सफलता मिल गया। दादी राजकुमारी गुप्ता ने अपने पोते की इस उपलब्धी के लिए अत्यधिक प्रसन्न है, क्योंकि दादी पोते का सबसे ज्यादा अटेचमेंट रहा है। इनकी सफलता की यात्रा का शुरुवात सर्वप्रथम नन्ही कदम प्री-प्रारंभिक शिक्षा के लिए नर्सरी से यूकेजी विद्याकुज किड्स आठवानी गली धमतरी में रखा गुरु सुमन तिवारी के सानिध्य में रहा, प्राथमिक शिक्षा पहली से 5 वीं विद्याकुंज लोहरसी में अमित तिवारी एवं पानीग्राही का साथ रहा, माध्यमिक एवं हाई स्कूल विद्याकुंज मेमोरियल में तरूण, हेमंत भाण्डे मार्गदर्शन में रहे तथा स्कूली शिक्षा का अंतिम सीढ़ी हायर सेकेण्डरी आत्मानंद विद्यालय एमआरडी स्कूल बठेना से प्राचार्य एन पाण्डे के नेतृत्व में पूर्ण कर प्रथम प्रयास में ही आईआईटी मद्रास केक कर डेटा साइंस इंजिनियरिंग में प्रवेश किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी से बी.टेक ऑनर्स ए. आई. डिग्री कोर्स भी कर रहे है। गुरू शिष्य के जीवन में वह व्यक्ति होता है, जो अच्छी शिक्षा के साथ अन्य महत्वपूर्ण चीजों को सिखाता है यदि जिसके सर पर भाई का हाथ होता है, हर परेशानी में उसके साथ होता है।
रौनक गुप्ता की सफलता में भाई रोहन गुप्ता का अहम योगदान है वे एक गुरू की तरह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सूक्ष्मता से ज्ञान दिया। जीवन में सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ता है और संघर्ष के लिए कड़ी मेहनत अनिवार्य है, कड़ी मेहनत दृढ़ संकल्प तथा सकारात्मक विचार ही सफल भविष्य की चाबी है। ऐसा मेहनत, लगन एवं प्रतिभा शिक्षित परिवार के आर्शीवाद, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आता है, दादी संस्कृत गोल्डमेडलिस्ट, पिता एमएससी मैथ्स, माँ बी.कॉम, एल.एल.बी., बी.एड. एम.एड., एम.ए., एम.एस. डब्ल्यू. एवं विजडम एकेडमी स्कूल में प्रिंसिपल तथा भाई रोहण गुप्ता बी.टेक फाईनल ईयर (एआईएमएल ब्रांच डाटा साईंस) में है। धमतरी के सभी बुद्धिजीवीयों एवं समाजसेवियों ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


