धमतरी

नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने रैली निकाल दिखाई ताकत
30-Oct-2023 3:34 PM
नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने  रैली निकाल दिखाई ताकत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 30 अक्टूबर।
नामांकन के अंतिम दिन दोनों प्रमुख राजनीतिक के पार्टी प्रत्याशियों ने रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया। 

भाजपा उम्मीदवार अजय चन्द्राकर ने सुबह मंदिर में पूजा अर्चना कर भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां से बाइक रैली के साथ वे नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने अपने समर्थकों के संग धमतरी रवाना हुए। 

इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी तारिणी नीलम चन्द्राकर ने सुबह चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर रैली निकाल खेल मैदान पहुंचीं। जहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में आए हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे कांग्रेस ने नवरात्र में टिकट देकर मातृशक्ति का मान बढ़ाया है। अब हमें एकजुटता से चुनाव लड कांग्रेस को 50 हजार की लीड दिला भाजपा का सफाया करना है। 

इस मौके पर मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ने कहा कि इस चुनाव में हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं भारद्वाज परिवार से हैं, विपक्षी उम्मीदवार का साथ उनके अपने लोगों ही छोड़ दिया है, उनके इर्दगिर्द कुछ भक्त नुमा समर्थक और कार्यकताओं की ही भीड़ दिखाई दे रही है।

सभा को एआईसीसी प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने बढ़ती महंगाई और बेरोजग़ारी के लिए मोदी सरकार को दोषी ठहराते हुए रमण सरकार के पंद्रह साल का हाल बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ हमेशा धान का कटोरा के रूप में पहचाना जाता था, लेकिन भाजपा ने यहां के किसानों के हाथ में कटोरा थमाने का काम किया था। लेकिन भूपेश सरकार ने किसानों को समृद्ध करने का काम किया है।

सभा को प्रभात राव मेघवाले, राजकुमारी दीवान, सुमन, कुसुमलता साहू, आशीष शर्मा, मुकेश कोसरे आदि नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मोटिवेट करने का काम किया। इसके पूर्व  ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बाइक रैली निकाल नगर भ्रमण किया। भाजपा कार्यालय में मौजूद प्रत्याशी अजय चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए रैली के साथ धमतरी के लिए रवाना हुए।


अन्य पोस्ट