धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 11 जुलाई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजान्तर्गत विकासखण्ड स्तरीय बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन चरमुडिय़ा कार्यालय में किया गया। अतिथियों के कर कमलों से किया गया। जिसमें अतिथियों के करकमलों से 182 किसानों को मिनिकिट प्रदान किया गया।
सोमवार को कुरुद विकासखंड कृषि विकास अधिकारी कार्यालय चरमुडिय़ा में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रही जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू ने अपने हाथों से किसानों को दलहन तिलहन मिनिकिट सौंपते हुए कहा कि वर्तमान भूपेश सरकार की नितियों ने किसानों सक्षम बना दिया है। जैविक खेती को बढ़ाया देने के लिए विश्व की अद्वितीय योजना गोधन न्याय योजना को मूर्तरूप दिया गया है। उन्होंने भूमि उर्वरता को बनाए रखने एवं कृषि लागत को कम करने के लिए फसल चक्र परिवर्तन के लिए क किसानों को प्रेरित किया।
इसके पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत कृषि सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस ही किसानों की सच्ची हितैषी है, किसान पुत्र भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही पहला काम किसानों का कर्ज माफ करने का किया। पौने पांच सालों में ऐसे योजनाएं लागू की जिससे किसान भाई समृद्ध बने। पूरे देश में छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जहाँ 20 किंटल धान को समर्थन मूल्यों में खरीदा जाएगा। साथ ही सभी पंजीकृत किसानो को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत चार किस्तों में प्रोत्साहन राशि प्रदान दिया जा रहा है।
इस मौके पर जनपद सदस्य धरमपाल साहू, रविन्द्र साहू, गजेन्द्र साहू, धरमीन साहू, टिकेश्वरी मार्कण्डेय, कांति उदय साहु, परमेश्वरी महेन्द्र साहू, सरपंच बहुरराम साहू, डोमेराम साहू आदि उपस्थित थे। अंत में कृषि विकास अधिकारी ने किसानों को बताया कि राजीव गांधी न्याय योजनान्तर्गत दलहन, तिलहन, कोदो हकूटकी और रागी की बुआई पर प्रोत्साहित राशि दिया जा रहा है किसानों को अरहर, उड़द बीज कीटनाशक जिंक सल्फेयर 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध है।


