धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 27 अप्रैल। तेंदूपत्ता संग्राहकों का प्रदेश में हो रहा शोषण और करोड़ों रुपए के जो भुगतान बाकी है उस मामले को लेकर आंदोलन की रूपरेखा बना लिये हैं।
भाजपा अजजा मोर्चा जिला धमतरी जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने बताया कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में 2018 के संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने वादा किया था कि फड़ मुंशी लोगों को कमीशन के अलावा 1000 दिया जाएगा यह मांग आज तक पूरी नहीं हुई...?
1988 से1989 से लेकर यह लोग फील्ड में काम कर रहे हैं इनकी मांग है कि फड़ मुंशी लोगों की नियुक्ति में दसवीं पास एवं 12वीं पास के स्थान पर अनुभवी लोगों को नियुक्ति दिया जाए...?
भाजपा तेंदूपत्ता का मामला जोरदार तरीके से उठाने जा रही है।
और इसके लिए रणनीति बनाने के लिए भाजपा का अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विकास मरकाम एवं पूर्व आईएएस से भाजपा नेता बने ओपी चौधरी को जवाबदारी दी गई है वह आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।
(1) दिनांक 25 से 30 अप्रैल 2023 तक जिला के सभी तेंदूपत्ता खरीदी समिति (वन प्रबंधन प्राथमिक समिति) में अपनी मांगों का फ्लेक्स लगाकर तेंदूपत्ता जन चौपाल लगाना है। इस जन चौपाल में तेंदूपत्ता खरीदी में संग्रहाकों/ हितग्राहियों, फड़ मुंशीयों को हो रहे नुकसान के साथ-साथ अन्य जनजाति विषयों का समावेश करते हुए चर्चा करना है। जन चौपाल कार्यक्रम में प्रत्येक समिति के लिए एक प्रभारी और एक वक्ता नियुक्त करना है।
(2) तेंदूपत्ता खरीदी वाले विधानसभा में किसी एक वन विभाग के रेंज ऑफिस में प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी करना है। इस हेतु पूरे प्रदेश में 3 मई 2023 को एक साथ कार्यक्रम किया जाना है। तालाबंदी प्रदर्शन कार्यक्रम हेतु विधानसभा प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त करना है।
(3) तेंदूपत्ता खरीदी वाले जिलों में प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी संघ (डीएफओ) को 10 मई, 2023 को ज्ञापन दिया जाएगा।
(4) तेंदूपत्ता नीति पर माननीय राज्यपाल जी से मिलकर दिनांक 15 मई, 2023 को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
तेंदूपत्ता आंदोलन की मुख्य मांग
तेंदूपत्ता खरीदी दिवस 15 दिन का किया जाए। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की भांति तेंदूपत्ता बोनस प्रदान किया जाए तथा पिछले 4 वर्षों का प्राप्त बोनस भी दिया जाए। तेंदूपत्ता संग्राहक/हितग्राहियों को जीवन बीमा, चरण पादुका, साड़ी तथा संग्राहक परिवार के पढ़ाई करने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति जैसे सुविधाएं पूर्व की भांति प्रदान किया जाए। राष्ट्रीय अभ्यारण क्षेत्रों में निवासरत जनजाति परिवारों को पूर्व की भांति मुआवजा मिलना चाहिए। जन घोषणा पत्र के अनुरूप तेंदूपत्ता प्रबंधकों को तृतीय वर्ग कर्मचारी घोषित किया जाए। जन घोषणा पत्र के अनुरूप तेंदूपत्ता मुंशियों को 12000 वार्षिक मानदेय प्रदान किया जाए।
तेन्दूपत्ता आंदोलन के नेतृत्वकर्ता एवं विधानसभा प्रभारी, सहप्रभारी बनाए गए
तेन्दूपत्ता आन्दोलन के नेतृत्वकर्ता- पिंकी शिवराज शाह पूर्व विधायक सिहावा, श्रवण मरकाम पूर्व विधायक सिहावा, डॉ. के. एस. शांडिल्य से. नि. मुख्य चिकि.अधिकारी, महेन्द्र नेताम, जिलाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा जिला धमतरी।
तेन्दूपत्ता आंदोलन वि.स.(मंडल वार) प्रभारी, सहप्रभारी- नगरी मंडल - प्रभारी - मोहन पुजारी (सांसद प्रतिनिधि), सह प्रभारी- दिनेश्वरी नेताम (अध्यक्ष, जनपद नगरी), बेलरगांव मंडल - प्रभारी- प्रेमलता नागवंशी (भाजपा जिला मंत्री), सह प्रभारी- नरसिंह मरकाम (उप सरपंच सिरसिदा)
कुकरेल मंडल प्रभारी- अनिता ध्रुव (सदस्य जिला पंचायत),सह प्रभारी- महेश गोटा (सरपंच बगरूमनाला), मगरलोड मंडल- प्रभारी खूबलाल ध्रुव (सदस्य जिला पंचायत), सह प्रभारी- हिरामन ध्रुव(जनपद सदस्य, मगरलोड) बनाए गए हैं।


