धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 11 अप्रैल। देवपुर के डोगेश्वर धाम में आयोजित धमतरी जिला आदिवासी कंवर पैकरा समाज के जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि किसान नेता नीलम चन्द्राकर ने रंगमंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा करते हुए समाज को धन्यवाद ज्ञापित किया। आदिवासी कंवर पैकरा समाज के मंच से अपनी बात रखते हुए मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ने कहा कि आदिवासी भाई ही छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं, वें अपने रीति-रिवाजों और संस्कृति से एक अलग पहचान रखते हैं। छत्तीसगढ़ आदिवासी कंवर पैकरा समाज का गौरवशाली इतिहास और परंपरा रही है। कंवर समाज ने शिक्षा व कृषि के क्षेत्र में तेजी से विकास किया है। जिसके चलते समाज के लोग बड़ी संख्या में प्रशासनिक पदों पर बैठ राष्ट्र निर्माण में लगे हैं।
विशिष्ठ अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर ने कहा कि आदिवासी कंवर पैकरा समाज अपनी सांस्कृतिक विरासत,रीति रिवाज, जीवनशैली को सहेज कर शिक्षा को हथियार बना अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें, तभी कंवर समाज सर्वांगीण विकास उन्नति और जीवन में खुशहाली की बहार ला सकते हैं।
इसके पहले अध्यक्षता कर रहे कंवर पैकरा समाज जिलाध्यक्ष काशीराम कंवर, विशिष्ट अतिथि सरपंच चेतनलाल यदु, पोखन लाल कंवर, विश्राम दाऊ, लीलाराम कंवर, थानसिंग कंवर आदि ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर भागवत कंवर, लखनलाल,खम्हन, बहुर सिंग ,सियाराम, कुंजीलाल, भगवान सिंह, कुलेश्वर,असंत राम, ढालसिंग, रेमन लाल, अशोक, सुग्रीव, नंदकुमार, राजाराम, चित्ररेखा कंवर, धनेश्वरी, फुलवासन, तीजन बाई, मधु कंवर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।।


