धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 3 अप्रैल। पूर्व मंत्री लता उसेंडी का नगरी आगमन हुआ। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जनजाति सुरक्षा मंच एवं जनजाति गौरव समाज के लोगों से चर्चा करते हुए कहा मतांतरण के कारण हमारा समाज उपेक्षित महसूस कर रहा है।
मतांतरण सभी समाज के लिए संकट है। डीलिस्टिंग के माध्यम से धर्मांतरण किये लोगों को शासन की जो सुविधा है शासन के संविधानिक अधिकार है उसका लाभ नहीं मिलना चाहिए। जनजाति समाज के धर्मांतरित व्यक्तियों को जनजाति समाज से पृथक किया जाय। आए दिन लोग मतांतरण कर रहे हैं जिससे वर्ग संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हमारी संस्कृति विलुप्त हो रही है जिसे बचाने की आवश्यकता है, कानून बनाने की आवश्यकता है उन्होंने केंद्र सरकार से कानून में प्रावधान कर धर्मांतरण करने वालों को आरक्षण के साथ-साथ अन्य संवैधानिक अधिकार का लाभ न मिले ऐसा कानून बनाया जाए।
आगामी 16 अप्रैल को रायपुर में एक बहुत बड़ी सभा का आयोजन किया गया है। धमतरी जिले व नगरी सिहावा क्षेत्र से अधिक से अधिक जनजाति समाज के लोग रायपुर के कार्यक्रम में उपस्थित हो। इस अवसर पर नगरी सिहावा के पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह एवं श्रवण मरकाम ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि धर्मांतरण से सांस्कृतिक दिक्कत उत्पन्न हो रही है यह सभी समाज के लिए संकट की बात है समाज के विकास के लिए हम सब डिलिस्टिंग मुद्दे पर काम करने के लिए तैयार हैं।
बैठक में आम सहमति से धमतरी जिले के चारों विकासखंड के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया । जो अपने-अपने विकासखंड प्रभार में बैठक आयोजित कर 16 अप्रैल के आंदोलन हेतु सभी सामाजिक जनों को रायपुर कार्यक्रम हेतु तैयार करेंगे।
नगरी के प्रभारी- पिंकी शिवराज शाह, दिनेश्वरी-महेन्द्र नेताम, मोहन पुजारी, के एस शांडिल्य, प्रेमलता नागवंजशी, रामकुमार सामरथ, गौचंद मरकाम, बंशीलाल सोरी, ईश्वरी नेताम।
मगरलोड के प्रभारी- श्रवण मरकाम, माधव सिंह ठाकुर, हीरामन ध्रुव, नारायण सिंह ध्रुव।
धमतरी प्रभारी- श्यामलाल नेताम जी (पार्षद), रामखिलावन कंवर, खूबलाल ध्रुव, रामेश्वर मरकाम, शिव नेताम, दिग्विजय ध्रुव, कमलनारायण ध्रुव।
कुरूद प्रभारी- झगेश्वर ध्रुव, दुलेश्वर ध्रुव, चित्रसेन ध्रुव जी भखारा, मिलाप ध्रुव जी मेघा, प्रहलाद ध्रुव सिर्री बनाये गये हैं।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम, जिलामंत्री प्रेमलता नागवंशी, सरपंच ईश्वरी नेताम, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, नगरी मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, बेलर मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, कुकरेल मंडल प्रभारी विकल गुप्ता, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, अजजा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नाग, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा राजा पवार, नरेश गायकवाड़, गज्जू शर्मा, मनीष शर्मा, द्रविड़ नाग, यशवंत साहू, विकास जैन उपस्थित थे।


