धमतरी

जीव की उन्नति सत्संग से ही होती है - डॉ. लक्ष्मी
17-Feb-2023 7:35 PM
जीव की उन्नति सत्संग से ही होती है - डॉ. लक्ष्मी

नगरी, 17 फरवरी। ग्राम पंचायत घुरावड़ के दर्रीपारा में सत्संग समारोह रामायण मानस सम्मेलन का आयोजन किया गया।  जिसके मुख्य अतिथि सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव ने कहा कि जीवन में तीन बातों का होना अनिवार्य है, सत्संग, भागवत, भजन और परोपकार। इनमें भी सत्संग की बड़ी भारी महिमा है सत्संग का अर्थ है सत् वस्तु का ज्ञान। परमात्मा की प्राप्ति और प्रभु के प्रति प्रेम उत्पन्न करने तथा बढ़ाने के लिए सतपुरूषों को श्रद्धा एवं प्रेम से सुनना- यही सत्संग है। जीव की उन्नति सत्संग से ही होती है। सत्संग से उसका स्वभाव परिवर्तित हो जाता है, सत्संग उसे नया जन्म देता है जैसे कचरे में चल रही चींटी यदि गुलाब के फूल तक पहुंच जाए तो वह देवताओं के मुकुट तक भी पहुंच जाती है। ऐसे ही महापुरूषों के संग से नीच व्यक्ति भी उत्तम गति को पा लेता है। उक्त कार्यक्रम में मोहन मरकाम उपसरपंच, एल.एल.ध्रुव सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कैलाश प्रजापति, अख्तर खान, बिदेराम नेताम, तिलकराम नेताम, मंथन सिंह, कंवल सिंह साहू, ललेश्वरी नाग, सुनीता नेताम, सरोज मण्डावी, राजकुमार नेताम, जयसिंग कोर्राम, कुंभकरण शोरी, राधा बाई, कैलाश मंडावी एवं ग्रामवासी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट