धमतरी

तेन्दूपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला सिहावा विधायक हुईं शामिल
16-Feb-2023 2:35 PM
तेन्दूपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला सिहावा विधायक हुईं शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 16 फरवरी।
तेन्दूपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला केकती सेंटर दुगली में सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव उपस्थित हुई।
इस शाखकर्तन कार्यशाला में कोसरिया उप प्रबंधक ने बताया कि तेंदूपत्ता की गुणवत्ता के लिए शाख कर्तन प्रथम महत्वपूर्ण कार्य है। जड़ भंडार एवं रूट-सकर से प्राप्त छोटे पौधों को जमीन की सतह से उपर से काटे जाने की प्रक्रिया को शाखकर्तन कहा जाता है। श्री नाविक एस.डी.ओ.वन बिरगुड़ी ने बुटाकटाई क्यो करे की जानकारी दिए कि बुटाकटाई के फलस्वरूप निकलने वाले पत्ते न केवल अधिक मात्रा मे आते है। बल्कि अनके आकार मे वृद्वि तथा रंग रूप में भी गुणात्मक सुधार होता है।

शाखकर्तन के पश्चातअच्छा पत्ता शाखकर्तन कि तिथि से 40-50 दिनों क अंदर उपलब्ध हो जाता है। और वर्षा ऋतु के पूर्व ही इसे एकत्रित किया जा सकता है। मुख्यअतिथि डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि हमारे क्षेत्र का 52 प्रतिशत भाग वनो से घिरा हुआ है। हमें अपने जंगल को अग्नि से बचाकर रखना है।

हमारे छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने 2500 रू प्रति मानक बोरा के दर को बढ़ाकर 4000 रू प्रति मानक बोरा किये है। साथ ही 65 प्रकार के वनोपज को समर्थन मूल्य में खरीदी किया जा रहा है। साथ ही वन विभाग को निर्देशित किया कि 65 प्रकार के वनोपजों की सुची दर सहित फलेक्स लगाकर जनता तक पहुंचाये, जिससे उनको वनोपज की कीमतों की जानकारी आसानी से हो सकेगी।

भूपेश बघेल जी ने व्यक्तिगत वन पट्टा के साथ-साथ सामूहिक वन अधिकार पट्टा का वितरण भी किये है। साथ ही निर्देशित किये है कि राम वनगमन पथ भी हमारे क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इसमें कोई भी समस्या नही आना चाहिये इसका विशेष ध्यान दिया जाए। दुगली से मेघा तक जो सडक़ निर्माण कार्य हो रहा है। उसका एन.ओ.सी. के लिए कार्रवाई शीघ्र करें जिससे निर्माण कार्य प्रारम्भ हो सके।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोमनाथ सोम अध्यक्ष जिला वनोपज सहकारी समिति, एल.एल. ध्रुव, मनोज साक्षी सदस्य जिला पंचायत, मीना बंजारे सदस्य जिला पंचायत, राजेन्द्र सोनी सदस्य मण्डी नगरी, रूद्र प्रताप नाग विधायक प्रतिनिधि, नरसिंह मरकाम, गिरिवर सिन्हा, हिरामन ध्रुव, राजेश सामरथ, चांद प्रशिक्षु आई.एफ.एस., नाविक साहब, एस.डी.ओ. बिरगुड़ी, कोसरिया उपप्रबंधक एवं समस्त रंज अधिकारी, समिति अध्यक्ष, फड़ मुंशी एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट