धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 15 दिसंबर। तीर मारकर चीतल के शिकार मामले में मुख्य आरोपी को भगाने के आरोप में पति-पत्नी सहित 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
बोराई-कारीपानी मार्ग पर 3 दिन पहले 11 दिसंबर को 4 साल के नर चीतल का शिकार हुआ। धौंराभाठा निवासी सुरेश पारधी नाम का युवक तीर-धनुष मारकर शिकार किया, लेकिन चीतल को साथ लेकर नहीं गया। घटना के बाद आरोपी सुरेश पारधी भागकर पेंड्रासोरा अपने रिश्तेदार के घर पहुंच गया। चाय पीया। इसके बाद घटना की जानकारी आशुराम (49), छेरकिन (42), रूपसिंह (34) व गीता (28) को दी।
वन विभाग की टीम ने चारों को बुधवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी आरोपियों पर मुख्य आरोपी सुरेश पारधी को भगाने का आरोप है। आरोपियों से तीर, धनूष, कुल्हाड़ी व कटरी जब्त हुआ।
वन विभाग की टीम मुख्य आरोपी सुरेश पारधी को पकडऩे के लिए 12 दिसंबर को कोंडागांव जिले के धौंराभाठा गई, लेकिन ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारी, जवानों को घेर लिया। बताया गया कि टीम को तीर-धनुष से मारने शोर-शराबा मच गई। अनहोनी को ध्यान में रखकर वन विभाग की टीम तैसे-जैसे गांव से निकलकर वापस लौट आई।



