धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 7 जून। तुंहर पुलिस-तुंहर द्वार अभियान के तहत पुलिस इन दिनों गांवों में जाकर लोगों की समस्या सुनने चलित थाना लगा रहे हैं, जहां कई तरह की समस्याएं सामने आ रही है। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचने जागरूक कर रहे हैं, ताकि ऑनलाइन से ठगी के शिकार न हो। कई तरह के अपराध से बचने पुलिस लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
लोगों व पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो। लोग पुलिस अधिकारी व जवानों के सामने अपनी समस्या खुलकर रख सके। अपनी समस्याएं बता सके। ऐसे कई उद्देश्यों को लेकर इन दिनों जिला पुलिस के सभी थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने थाना क्षेत्रों के गांवों में तुंहर पुलिस-तुंहर द्वार के तहत लोगों की समस्या सुनने चलित थाना लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रही है।
पचपेड़ी में लगा चलित थाना
पचपेड़ी में थाना भखारा के पुलिस अधिकारियों ने चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की शिकायत व समस्याएं सुनी। शिकायतों के निराकरण करने पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। कुसुम खूंटा व चन्द्रसुर में मगरलोड पुलिस ने गांव के समस्या निवारण के लिए चलित थाना लगाया गया। चलित थाना में पुलिस अधिकारी लोगों को कानून के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वहीं विभिन्न अपराधों की रोकथाम व कमी लाने की जानकारी दे रहे हैं।
महिलाओं के लिए कई जानकारियां दी जा रही
विशेषकर महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी, गुड टच बैड टच, महिला सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति, एप साइबर अपराध जैसे आनलाइन ठगी व धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं कई शिकायतों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से चर्चा कर गांव की प्रमुख समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें कानूनी अपराधों के साथ-साथ साइबर अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया।


