दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 16 नवंबर। जिला प्रशासन की समय सीमा बैठक संयुक्त जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव नें शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को तवज्जो देने के निर्देश दिए।
श्री ध्रुव नें कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। सभी केंद्रों में बारदाना, तौल मशीन, धान के सुरक्षित भंडारण, पेयजल, छायादार स्थान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। किसानों को धान विक्रय के लिए सभी सुविधाएं दी जाएं
उन्होंनें बस्तर ओलंपिक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए खिलाडिय़ों के लिए खेल मैदान, आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं पूर्ण करने निर्देश दिए।
आगामी जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा।
बैठक में माननीय मुख्यमंत्री की घोषणाओं एवं निर्देशों के पालन, मानव अधिकार आयोग, उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में लंबित प्रकरणों, मानसिक स्वास्थ्य, आवारा मवेशियों एवं आवारा कुत्तों के प्रबंधन, मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं तथा विभिन्न जनहित याचिकाओं की समीक्षा की गई।
पूर्व के कार्यों की समीक्षा
बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के स्वीकृत कार्यों, डीएमएफ के पुराने निर्माण कार्यों को पूर्ण कर पूर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने, भूमि आबंटन एवं भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों तथा शासकीय भवनों की मरम्मत की प्रगति की जानकारी ली। पर्यटन विकास के अंतर्गत बारसूर एवं ढोलकल में संचालित कार्यों, प्लेनेटेरियम, बारसूर कॉटेज निर्माण, जल संरक्षण एवं प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, कलेक्टर जनदर्शन, ई-डिस्ट्रिक्ट 2.0 (सेवा सेतु), जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अपार आईडी, महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड एवं छात्रवृत्ति से संबंधित लंबित आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ एवं पुल निर्माण, श्यामगिरी-किरंदुल मार्ग तथा गीदम-बांगाबाड़ी सडक़ की जानकारी ली।