दन्तेवाड़ा
15 सूत्रीय मांगों का कलेक्टर को ज्ञापन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 16 नवंबर। दंतेवाड़ा के जैविक खेती करने वाले किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेचने का फैसला किया है। किसानों ने जैविक विधि से उत्पन्न धान का मूल्य 5,500 प्रति क्विंटल किये जाने की मांग की।
जैविक खेती करने वाले किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कर्यालय में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव से सोमवार को मुलाकात की। किसानों ने कलेक्टर को 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें धान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5500 प्रति क्विंटल किये जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। इसी क्रम में दंतेवाड़ा में जैविक कृषि मण्डी स्थापना की मांग भी शामिल है। जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने कहा कि किसानों के ज्ञापन को राज्य शासन को प्रेषित किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा ही इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।