दन्तेवाड़ा

पारिवारिक विवाद, चाचा की हत्या, एक जख्मी
20-May-2026 9:25 PM
पारिवारिक विवाद, चाचा की हत्या, एक जख्मी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बीजापुर, 20 मई।
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के छिंदभाटा में आपसी पारिवारिक विवाद के चलते चाचा की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीते दिनों की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतक राम समरथ उर्फ चिंगडु ग्राम छिंदभाटा, थाना भैरमगढ़, गांव एवं आसपास के लोगों के गाय-बैल तथा बकरा बकरी जंगल में चराकर मेहनताना प्राप्त कर अपना जीवन यापन करता था।

बताया गया कि बीते दिन लगभग सुबह 11.30 बजे आरोपी लखन समरथ उर्फ नाड़ी ने पारिवारिक विवाद के चलते राम समरथ के दाहिने कंधे एवं सीने पर डण्डे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से राम समरथ की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान आरोपी ने सुखधर पाड़े उर्फ झिटकु छिंदभाटा पर भी डण्डे से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल के सिर में चोट आने पर उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में भर्ती कराया गया। उपचार उपरांत बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना भैरमगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन समरथ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना स्वीकार किए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।


अन्य पोस्ट