दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 12 अप्रैल। दंतेवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र में घुमंतू पशु सडक़ पर डेरा जमाए रहते हैं, जिससे सडक़ दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है।
नगर पालिका परिषद, दंतेवाड़ा अंतर्गत पातररास क्षेत्र में घुमंतू पशुओं का बसेरा बना हुआ है। उक्त इलाके में बंगीया समाज भवन से कन्या शिक्षा परिसर तक बड़ी संख्या में मवेशी मुख्य सडक़ पर डेरा जमाए रहते है। इसके फलस्वरुप इस सडक़ से आवागमन करने वाले वाहनों और मवेशियों को भी गंभीर खतरा बना रहता है। विगत शुक्रवार को अज्ञात भारी वाहन द्वारा एक मवेशी को जोरदार टक्कर दी गई। जिससे उक्त मवशी का शरीर क्षति -विक्षत हो गया। उक्त पशु द्वारा दम तोड़ दिया।
करेंगे कार्रवाई - अध्यक्ष
इस संबंध में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, पायल गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका अमले द्वारा सडक़ पर डेरा जमाए पशुओं को हटाया जाता है। जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पशुपालकों द्वारा पशुओं को छोडऩे की वजह से यह समस्या उत्पन्नहोती है। इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी।