दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 20 मार्च। दंतेवाड़ा प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ को सफलतम बनाने व्यापक प्रचार अभियान संचालित किया जाएगा। इसी कड़ी में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में लाइवलीहुड कॉलेज कारली से बस्तर हेरिटेज मैराथन दौड़ के प्रचार हेतु प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर गुरुवार को रवाना किया गया। यह प्रचार रथ दंतेवाड़ा, कटेकल्याण, बचेली, किरंदुल, गीदम एवं बारसूर क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए जगदलपुर में आयोजित होने वाली बस्तर हेरिटेज मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा। यह प्रचार अभियान 22 मार्च तक जारी रहेगा।
सभी अतिथियों ने जिले से मैराथन में भाग लेने वाले धावकों को शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक युवाओं से सहभागिता की अपील की।
सहायक खेल अधिकारी प्रदीप सिंह नें कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मैराथन हेतु पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ है। इच्छुक प्रतिभागी अपने मोबाइल के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://222.ड्ढड्डह्यह्लड्डह्म्द्धद्गह्म्द्बह्लड्डद्दद्ग.ह्म्ह्वठ्ठ पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं।
इस अवसर पर जनपद पंचायत गीदम अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला भास्कर, जनपद पंचायत दंतेवाड़ा अध्यक्ष सुनीता भास्कर, नगर पालिका परिषद दन्तेवाड़ा अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत गीदम उपाध्यक्ष दिनेश कौशल, पुलिस अधीक्षक गौरव राय और कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा प्रमुख रूप से मौजूद थे।


